भाजयुमो में नियुक्ति के पहले ही भारी खींचतान, प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर को इंदौर आने नहीं दे रहे नेता, बार-बार टल रहा है दौरा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का इंदौर दौरा एक बार फिर निरस्त हो गया है। इसका कारण इंदौर में भाजयुमो के अंदर की खींचतान है। अध्यक्ष पद की दावेदारों और उनके आकाओं की लड़ाई में अब तक न तो इंदौर में नियुक्ति हुई और न ही प्रदेश अध्यक्ष का दौरा ही हो पाया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के इंदौर आने का कार्यक्रम बना था। स्वागत की तैयारियां होने लगी थीं। अध्यक्ष पद के सारे दावेदार पूरी ताकत से जुट गए थे, लेकिन उसी समय इंदौर में भागीरथपुरा कांड चल रहा था। वरिष्ठ नेताओं ने समझाया कि ऐसे समय में अगर इंदौर में कोई रैली निकलती है या स्वागत-सत्कार होता है तो बहुत ही खराब मैसेज जाएगा। इसके बाद श्याम टेलर का दौरा टल गया।

इस बार राजनीति में उलझा दिया

इसके बाद श्याम टेलर का एक और दौरा तय हुआ। वे महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा अमर शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर निकाली गई मशाल यात्रा में शामिल होने इंदौर आने वाले थे। इसमें ऐसी राजनीति शुरू हुई और बड़े नेताओं के इतने कान भरे गए कि टेलर का यह दौरा भी निरस्त हो गया।

अलग से रैली निकाले की थी तैयारी

बताया जाता है कि जैसे ही इंदौर के मोर्चा नेताओं को श्याम टेलर के आगमन की सूचना लगी, वे अलग से रैली निकालने की तैयारी में जुट गए। बड़ा गणपति से गंगवाल बस स्टैंड तक निकलने वाली रैली की तैयारियों जोर शोर से शुरू हो गई। दावेदारों ने शहर में होर्डिंग लगाना शुरू कर दिए। धीरज ठाकुर, निक्की राय, नयन दुबे, रोहित चौधरी, मयूरेश पिंगले, अक्षत चौधरी आदि ने शहर को होर्डिंग से पाटने की तैयारी कर ली। लेकिन, यह रैली निरस्त कर दी गई। बताया जाता है कि बड़े नेताओं ने इंदौर में हाल ही में हुए अग्निकांड में आठ मौतों का हवाला देकर इसे निरस्त कराया।

महापौर समर्थक को फायदा न मिले

बताया जाता है कि रैली निरस्त होने के बाद भी श्याम टेलर महापौर की मशाल यात्रा में आ रहे थे, लेकिन इस बीच जमकर राजनीति शुरू हो गई। दरअसल महापौर समर्थक नयन दुबे भी भाजयुमो अध्यक्ष पद की रेस में हैं। अन्य दावेदारों को लगा कि अगर श्याम टेलर महापौर की मशाल यात्रा में आ गए तो नयन दुबे कहीं महफिल न लूट ले जाएं। इसके बाद सभी दावेदार अपने आकाओं के माध्यम से पूरी ताकत से मशाल यात्रा में आने का कार्यक्रम भी रद्द करवाने में जुट गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष तक कई तरह के संदेश पहुंचाए गए, जिससे टेलर का मशाल यात्रा में आना भी निरस्त हो गया।

अगर ऐसा ही चलता रहा तो कैसे चलेगा संगठन

भाजपा के कई नेता यह सवाल उठा रहे हैं कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो भाजयुमो का संगठन कैसे चलेगा? श्याम टेलर को अपने स्तर पर भी फैसला लेना होगा, लेकिन वे तो खुद ही पार्टी की अंदरूनी राजनीति के शिकार हो रहे हैं। इसका असर जिलों की नियुक्तियों पर भी दिखेगा। इंदौर में अक्षत चौधरी जैसे कई नवधनाढ्य इस पद पर नजर गड़ा कर बैठे हुए हैं। प्रदेश के अन्य जिलों की स्थिति भी ऐसी ही है, ऐसे में श्याम टेलर अपने स्तर पर कैसे फैसले ले पाएंगे?

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।

कैबिनेट की बैठक में सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा, कई बड़े फैसलों पर लगी मुहर

भोपाल में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा और सांदीपनि स्कूलों के बस किराये पर चर्चा हुई।

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।