इस बार अक्टूबर में ही बोरिंग पर बैन, कलेक्टर ने जारी किए आदेश, क्या मानेंगे इंदौरी नेता?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। बारिश कम होने के कारण इस बार अक्टूबर में ही बोरिंग खनन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर शिवम वर्मा ने इस संबंध में आज आदेश जारी कर दिया है। इसके विपरित इंदौर नेताओं, थाना प्रभारियों की मिलीभगत से शहर में लगातार बोरिंग खोदे जा रहे हैं।

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बैन

इंदौर जिले में औसत से काफी कम वर्षा होने और भू-जल स्रोतों के अत्यधिक दोहन के कारण पेयजल स्रोतों एवं नलकूपों का जल स्तर तेजी से गिर रहा है। आगामी समय में संभावित पेयजल संकट को देखते हुए कलेक्टर शिवम वर्मा ने इंदौर जिले के संपूर्ण शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित किया है। साथ ही, मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम, 1986 एवं संशोधन अधिनियम, 2002 के प्रावधानों के तहत जिले में अशासकीय एवं निजी नलकूप खनन पर आज से आगामी आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (जल प्रदाय), नगर पालिक निगम इंदौर एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (ग्रामीण), जिला इंदौर द्वारा गिरते भू-जल स्तर और संभावित पेयजल संकट को देखते हुए निजी नलकूप खनन पर प्रतिबंध लगाने की अनुशंसा की गई थी।

जब्त कर ली जाएंगी बोरिंग मशीनें

आदेश के अनुसार जिले में प्रतिबंधित स्थानों पर अवैध रूप से प्रवेश करने वाली अथवा नलकूप खनन एवं बोरिंग का प्रयास करने वाले एवं मशीनों को जप्त किया जाएगा। संबंधित राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम अधिकारियों को मशीनें जप्त करने और संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई कराने का अधिकार दिया गया है। मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम की धारा 3 या धारा 4 के प्रावधानों का उल्लंघन करने पर 2,000 रुपये तक के जुर्माने, दो वर्ष तक का कारावास या दोनों से दंडित किए जाने का प्रावधान है।

सरकारी बोरिंग पर आदेश लागू नहीं

शासकीय योजनाओं के अंतर्गत किए जाने वाले नलकूप उत्खनन पर यह आदेश लागू नहीं होगा। वहीं, आवश्यकता पड़ने पर निजी जलकूपों एवं अन्य विद्यमान निजी जल स्रोतों का सार्वजनिक पेयजल व्यवस्था के लिए मध्यप्रदेश पेयजल परिरक्षण अधिनियम की धारा 4 के अंतर्गत अधिग्रहण किया जा सकेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील रहेगा।

शहर में धड़ल्ले से हो रहे हैं बोरिंग

बोरिंग पर प्रतिबंध हर साल लगता है, लेकिन इसका प्रभाव दिखाई नहीं देता। इंदौर शहर में लगातार बोरिंग खुदते रहते हैं। खासकर जब भी कोई नया मकान बनवाता है, बोरिंग जरूर करवाता है। यह सब कुछ नेताओं के संरक्षण में होता है। संबंधित थाने के टीआई से लेकर नगर निगम के कर्मचारी तक इसमें शामिल रहते हैं। इंदौर के कई बड़े नेताओं के रिश्तेदार भी बोरिंग का ठेका लेते हैं। अब देखना यह होगा कि कलेक्टर की सख्ती का असर क्या पड़ता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कूनो में 19 महीने के नर चीते KNG22 की गोली लगने से मौत, 5 गोलियां निकालीं गईं

श्योपुर में कूनो के नर चीते KNG22 की गोली मारकर हत्या हुई। शरीर से 5 गोलियां निकाली गईं, यह प्रोजेक्ट चीता के अंतर्गत पहली मौत है।

जयराम रमेश ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे को भ्रामक बताया

जयराम रमेश ने सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग के हलफनामे को भ्रामक बताया। फॉर्म 6 और SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाए।

आरएसएस का शताब्दी वर्ष समापन कार्यक्रम “चरैवेति-एकत्रीकरण” कल डेली कॉलेज में शाम 4:30 बजे से

आरएसएस का शताब्दी वर्ष समापन कार्यक्रम 28 अक्टूबर को डेली कॉलेज, इंदौर में होगा। नवंबर में अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक भी इंदौर में आयोजित होगी।

जहरीली शराबकांड के बाद बड़ा एक्शन, देवास और सागर के कलेक्टर-एसपी हटाए गए

मध्य प्रदेश में जहरीली शराबकांड के बाद देवास और सागर के कलेक्टर-एसपी की छुट्टी दी गई है। 5 आईएएस और 4 आईपीएस अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल हुआ।

कर्नाटक में अंतिम मतदाता सूची जारी, 1 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए

कर्नाटक मतदाता सूची में अंतिम संशोधन के बाद 1 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए हैं। 27 अक्टूबर 2026 को जारी अंतिम सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 4.55 करोड़ रह गई है।

शेयर मार्केट: कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से मामूली गिरावट के साथ बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी

27 अक्टूबर को कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट दर्ज हुई। बाजार में विदेशी निवेशकों की बिकवाली से दबाव बना।

दिल्ली HC ने महिला पत्रकार के खिलाफ जांच पर रोक लगाने से किया इनकार, एसीपी को कहे थे जातिसूचक शब्द

दिल्ली उच्च न्यायालय ने महिला पत्रकार के खिलाफ जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने मामले की अगली सुनवाई 16 नवंबर के लिए निर्धारित की।

सीईसी ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी का हमला, बोले- टॉप लेवल से हो रही है वोट चोरी

राहुल गांधी ने सीईसी ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी का आरोप लगाया और टॉप लेवल से वोट चोरी होने की बात कही है। विपक्ष ने इस्तीफे और रैली की मांग की।

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने EOW के लिए 345 करोड़ मंजूर किए, कम वर्षा प्रभावित 12 जिलों के लिए राहत योजना

मध्य प्रदेश कैबिनेट ने आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के लिए 345 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। साथ ही दीपावली पर माटी कला को बढ़ावा दिया जाएगा।

सऊदी रक्षा मंत्री का ईरान दौरा, हूतियों को 1 अरब डॉलर की ‘फिरौती’ प्रस्ताव

सऊदी रक्षा मंत्री का ईरान दौरा और हूतियों को 1 अरब डॉलर की फिरौती प्रस्ताव क्षेत्रीय तनाव कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।