भतीजे की शादी के बहाने अपनी बंद दुकान शुरू करने में जुटे संजय शुक्ला, गोलू के लिए हमेशा गड्‌ढा खोदने के बाद अब बन रहे हितैषी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान भाजपा नेता संजय शुक्ला इन दिनों अपने भतीजे यानी गोलू शुक्ला के बेटे अंजनेश की शादी का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। हर रस्म में वे सक्रिय होकर यह दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे गोलू के सबसे बड़े हितैषी हैं, जबकि पूरे इंदौर को उन दोनों के संबंधों के बारे में पता है।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा एक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से बुरी तरह हार के बाद संजय शुक्ला काफी समय तक अज्ञातवास में थे। न किसी आयोजन में और न ही सार्वजनिक रूप से कहीं नजर आ रहे थे। विधानसभा चुनाव में विजयवर्गीय को खूब बुरा-भला कहा था। इसलिए यह डर भी था कि कहीं धंधे-पानी में दिक्कत न आ जाए। यही कारण है कि एक दिन भोपाल में आयोजित एक कार्यक्रम में अपने आका सुरेश पचौरी के साथ भाजपा में शामिल हो गए।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा ने बिल्कुल ही नहीं दिया भाव

संजय शुक्ला भाजपा में आ तो गए, लेकिन उन्हें बिल्कुल ही भाव नहीं मिला। न संगठन में कोई पद मिला न ही निगम-मंडल में कोई स्थान। इतना ही नहीं इंदौर में होने वाले भाजपा के आयोजनों में भी उन्हें नहीं पूछा गया। हां, भाजपा में आने का सिर्फ एक ही फायदा हुआ कि उनके धंधे-पानी पर सरकार की नजर तिरछी नहीं हो रही है।

न कांग्रेस के रहे और न ही भाजपा के

संजय शुक्ला हालांकि कांग्रेस में रहते हुए भी कांग्रेस के कभी नहीं हुए। उन्होंने सिर्फ अपनी दुकानदारी से ही मतलब रखा। इसके साथ ही शुरू से भाजपा में रहे गोलू शुक्ला धीरे-धीरे पार्टी में अपना रास्ता बनाते रहे। यही वजह है कि विधायक की कुर्सी भी उन्हें मिली। आज भाजपा में गोलू की अच्छी इमेज है, लेकिन संजय शुक्ला न तो भाजपा के हो पाए और न कांग्रेस के।

गोलू के साथ क्या किया, लोग नहीं भूले

संजय शुक्ला ने गोलू शुक्ला के साथ क्या-क्या किया, यह भाजपा के कार्यकर्ता और आम लोग भूले नहीं हैं। पैसे से लेकर पद तक का रुतबा गोलू को दिखाते रहे। जहां भी मौका मिला गोलू को नीचा दिखाने से नहीं चूके। रिश्तेदारी है तो शादी में जाना जरूरी है, लेकिन जिस तरह से खुद को प्रेजेन्ट कर रहे हैं, उससे भाजपा के ही कार्यकर्ता सवाल उठा रहे हैं। कार्यकर्ता तो यह भी कह रहे कि चाहे लाख कोशिश कर लें, संजू भिया की बंद दुकान अब नहीं चालू होनेवाली।

एक नंबर में तो कोई मौका ही नहीं

भाजपा के कार्यकर्ता ही कह रहे हैं कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के आने के बाद संजय शुक्ला के लिए एक नंबर विधानसभा में तो कोई मौका है ही नहीं। कांग्रेस ने तो महापौर से लेकर विधायक तक लड़वा दिया, लेकिन भाजपा में दूर-दूर तक संजय शुक्ला के लिए टिकट की कोई गुंजाइश नहीं। ऐसे में गोलू के पीछे खड़ा होना संजय शुक्ला की मजबूरी है। भाजपा कार्यकर्ता यह भी कह रहे कि संजू भिया अब समझ लो कि राजनीति में आपके दिन लद गए। चुपचाप धंधा-पानी में ही जुटे रहो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।