चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। विधानसभा एक के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुदर्शन गुप्ता अपनी पुरानी विधानसभा में एक बार फिर ताकत दिखाने जा रहे हैं। 18 अक्टूबर को बड़ा गणपति से बिजासन माता मंदिर तक निकलने वाली चुनरी यात्रा में सीएम डॉ.मोहन यादव से लेकर कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। खास बात यह कि इस यात्रा के होर्डिंग-बैनर से विधानसभा एक के विधायक और प्रदेश सरकार के काबिना मंत्री पूरी तरह गायब हैं।

होर्डिंग-बैनर ही बता रहे नए समीकरण

चुनरी यात्रा को लेकर क्षेत्र में जो होर्डिंग-बैनर लगाए गए हैं, उनमें सीएम डॉ.मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सावन सोनकर सहित कई नेता नजर आ रहे हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का मुखरा कहीं नहीं दिख रहा।

👉 यह भी पढ़ें:

सोशल मीडिया पोस्ट पर भी नहीं दिखे मंत्री

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने सोशल मीडिया पर चुनरी यात्रा की जो प्रचार सामग्री डाली है, उससे भी मंत्री विजयवर्गीय गायब हैं। इसमें पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा भी दी गई है। मुख्य अतिथि के तौर पर सीएम डॉ.मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के नाम हैं। इसके अलावा पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल और राष्ट्रीय मंत्री कविता पाटीदार के नाम हैं।

तैयारियों में ही दिख गई थी ताकत

चुनरी यात्रा की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक में ही सुदर्शन गुप्ता की ताकत दिख गई ती। बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ में हुई बैठक में वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय कवि सत्यनारायण सत्तन की मौजूदगी ने भी कई संकेत दिए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान, अश्विनी शुक्ल, राकेश शर्मा, भूपेंद्र केसरी, चेतक कमल वाघेला, पार्षद महेश चौधरी, शिखा संदीप दुबे, बरखा नितिन मालू, संध्या यादव, भावना मनोज मिश्रा, राहुल जायसवाल, सीमा कृष्णवल्लभ डाबी, पराग कौशल, ममता सुभाष सुनेरे, सोनाली मुकेश धारकर, नितिन कश्यप, नीता मुकेश शर्मा, बबली नरवले, गगन यादव, सावन वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सत्तन ने अपने अंदाज में कसा था तंज

बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने कहा कि माँ बिजासन इंदौर का प्रसिद्ध मंदिर है, प्राचीन काल में युद्ध में जाने के पूर्व माता बिजासन की पूजा की जाती थी, जिससे युद्ध में विजय प्राप्त होती थी। आज भी हम अज्ञात असुरों से लड़ रहे हैं जो सनातन को कमजोर करने में लगे है, कुछ अंतरराष्ट्रीय ताकतें हमारे राष्ट्र को विकसित राष्ट्र बनने से रोकना चाहती है, इसलिए निरंतर देश में जातिवाद, नक्सलवाद और आतंकवाद के माध्यम से देश को अस्थिर करना चाहती है, यदि इन आसुरी शक्तियों पर विजय प्राप्त करना है और सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए माँ बिजासन का आशीर्वाद जरूरी है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।