आखिर हर बार क्यों ‘जीत’ जाते हैं भूमाफिया, शासन-प्रशासन, कायदे-कानून पर कैसे पड़ जाते हैं भारी?

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मध्यप्रदेश की व्यावसायिक नगरी सफाई, खानपान के साथ ही माफियाओं के लिए भी देशभर में प्रसिद्ध है। शायद मध्यप्रदेश में जमीनों को लेकर सबसे ज्यादा विवाद इंदौर में होते हैं। लोग शिकायत भी करते हैं, केस भी दर्ज होते हैं लेकिन होता कुछ नहीं। भूमाफिया ऐसे मदारी हैं, जिनके इशारे पर जमीनों और कानून व्यवस्था से जुड़े सारे विभाग जमूरे की तरह नाचते हैं।

डायमंड कॉलोनी विवाद के बाद जगी थी उम्मीद

वैसे तो भूमाफियाओं के खिलाफ कई अभियान चल चुके हैं और जब भी ऐसा होता है तो वर्षों से अपने घर का सपना संजोए बैठे लोगों की उम्मीदें जगती हैं। वैसे होता कुछ नहीं। अब देख लीजिए ना भूमाफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि कुछ समय पहले उन्होंने डायमंड कॉलोनी में कनाड़िया थाने के दो पुलिसकर्मियों को पीट कर लहूलुहान कर दिया था। ताज्जुब तो इस बात का है कि इसके बाद भी टीआई से लेकर अधिकांश अधिकारी इस मामले को छुपाने में जुट गए। दोनों पुलिसकर्मियों की जुबान पर ताला मरवा दिया गया, लेकिन जब हल्ला मचा तो पुलिस कमिश्नर की सख्ती पर केस दर्ज हुआ।

👉 यह भी पढ़ें:

हर मामले की तरह यह मामला भी ठंडे बस्ते में

जिस डायमंड कॉलोनी की जमीन के विवाद में कनाड़िया थाने के पुलिसकर्मियों से झड़प हुई थी, उसका पूरा खेल एक जेल रिटर्न भूमाफिया ने जमाया था। जब कार्रवाई शुरू हुई और पूछताछ होने लगी तो ऐसा लगा कि इस बार तो पुलिस दम दिखा कर ही रहेगी। पुलिस के साथ प्रशासन भी जुट गया था, ऐसे में उम्मीद और बढ़ गई लेकिन हुआ कुछ नहीं।

इस जमीन को लेकर नया नहीं था विवाद

इस जमीन पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बताया जाता है कि पूर्व में भी बब्बू-छब्बू जैसे गुंडों ने इस जमीन से कब्जे हटवाए थे। एक पार्षद ने भी पहले ऐसी कोशिश की थी, लेकिन बाद में वह पीछे हट गए। जेल रिटर्न भूमाफिया ने इसपर कब्जे की सुपारी ली। खुद भी पार्टनर बना और काम को अंजाम देने में जुट गया।

केस दर्ज होने के बाद भी कुछ नहीं होता

डायमंड कॉलोनी मामले के उजागर होने के बाद पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने एमआईजी थाने में दर्ज कुछ केस में चालान पेश होने के आदेश दिए थे। विडंबना यह कि एमआईजी ही नहीं, शहर के विभिन्न थानों में भूमाफियाओं के खिलाफ सैकड़ों केस दर्ज हैं, लेकिन उनमें चालान पेश नहीं होता। कुछ दिनों तक गहमागहमी रही, फिर मामला शांत हो गया।

हर विभाग को कैसे दे देते हैं मात

भूमाफियाओं को लेकर एक बड़ा सवाल यह है कि आखिर वे हर विभाग को कैसे मात दे देते हैं। उनका सबसे ज्यादा साथ सहकारिता विभाग देता है। इसके बाद आईडीए, नगर निगम, टीएनसीपी, राजस्व विभाग भी उन्हीं के साथ खड़ा नजर आता है। कहा तो यहां तक भूमाफियाओं को यहां तक पता होता कि कौन से मामले की फाइल किस विभाग में कहां रखी है।

आम जनता की जमीन पर खड़ा होगा मॉल

डायमंड कॉलोनी की जमीन पर अब मॉल खड़ा करने की तैयारी है। इसके लिए एक बड़े बिल्डर से सौदा भी हो चुका है। विवादों और पुलिस केस के बाद भी यहां से कब्जे हटाए जा रहे हैं। कायदे से यह जमीन वर्षों से मकान की आस लगाए बैठे संस्था के सदस्यों को मिलनी चाहिए, लेकिन देखते ही देखते यहां मॉल खड़ा हो जाएगा।

अयोध्यापुरी के प्रकरण ने भी चौंकाया

हाल ही में सरकारी विभागों की लापरवाही के कारण भूमाफियाओं को अयोध्यापुरी की जमीन के मामले में जीत मिली है। ताज्जुब की बात यह है कि जिस जमीन को पीड़ित भूखंडधारियों को दिलाने के लिए सरकार कवायदें कर रही है, उसी केस में सरकारी विभागों ने इतनी लापरवाही बरती कि फैसले भूमाफियाओं के पक्ष में हो गया। इससे साफ जाहिर है कि भूमाफियाओं के आगे सब नतमस्तक हैं।

हर मामले में एक भूमाफिया, दो लाइनजर

सूत्र बताते हैं कि चाहे मामला डायमंड कॉलोनी का हो या अयोध्यापुरी का, हर मामले में एक जेल रिटर्न भूमाफिया और दो लाइजनर यशवंत और विशाल के नाम आते हैं। बताया जाता है कि ये दोनों भोपाल से लेकर उज्जैन तक की धौंस देकर काम कराने की सुपारी लेते हैं, लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी के मैहर में नवरात्रि के पहले दिन मां शारदा के दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालु की भीड़

मैहर में मां शारदा के दर्शन के लिए नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था कड़ी की।

इंदौर में तीसरे टी20 में प्लेइंग XI में बदलाव, वैभव सूर्यवंशी को मौका?

इंदौर में तीसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव हो सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिलने की संभावना है।

एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर पर 1.25 घंटे की बहस, 350 करोड़ लागत पर सवाल

इंदौर में एलआईजी-नवलखा एलिवेटेड कॉरिडोर परियोजना पर करीब 1.25 घंटे की बहस हुई। ₹350 करोड़ लागत और तकनीकी मुद्दों पर सवाल उठे।

दिल्ली में 12 अक्टूबर को INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च, राहुल-ममता भी शामिल

दिल्ली में 12 अक्टूबर INDIA गठबंधन का बड़ा विरोध मार्च आयोजित होगा। राहुल गांधी और ममता बनर्जी भी इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।

प्रशांत किशोर बोले: ‘लोगों का चुनाव आयोग से भरोसा उठा’

प्रशांत किशोर ने चुनाव आयोग पर भरोसे का संकट बताया और CJP आंदोलन की बढ़ती ताकत पर कहा कि यह जारी रहेगा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की भी मांग की।

कॉकरोच जनता पार्टी का बड़ा ऐलान, अजिंक्य शिंदे बोले- कल फिर जंतर-मंतर पर आंदोलन

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को प्रदर्शन का ऐलान किया है। अजिंक्य शिंदे ने फिर से कूच की घोषणा की है। आंदोलन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर केंद्रित है।

सोनम वांगचुक ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई पर भड़के

सोनम वांगचुक ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर कहा देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने नेताओं की रिहाई तक अनशन की चेतावनी दी।

भूमाफियाओं के आगे एक बार फिर सब ने टेके घुटने, अयोध्यापुरी की जमीन नहीं बचा सका प्रशासन

अयोध्यापुरी की जमीन विवाद में अदालत ने कल्याण समिति का दावा खारिज कर दिया। प्रशासन भूमाफियाओं के दबाव में कमजोर साबित हुआ।

राहुल गांधी और थलपति विजय कैफे में मिले, कॉफी और कुकीज का आनंद लिया

राहुल गांधी और थलपति विजय कैफे में मिले, कॉफी और कुकीज का आनंद लिया। चेन्नई में दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात ने राजनीतिक चर्चा को नया मोड़ दिया।

स्टालिन ने CJP प्रदर्शन का समर्थन किया, कहा असहमति अपराध नहीं है

एम. के. स्टालिन ने सीजेपी प्रदर्शन का समर्थन किया और कहा कि असहमति कोई अपराध नहीं है। उन्होंने लोकतंत्र में आवाज दबाने की निंदा की।