इंदौर में ऑनलाइन टास्क के नाम पर साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। हाल ही में लवकुश विहार निवासी आईटी पेशेवर लव जैन से ऑनलाइन टास्क के जरिए 5.34 लाख रुपये की ठगी हुई। इस साइबर ठगी में टेलीग्राम पर होटल और रेस्टोरेंट को रेटिंग देने के बहाने जैन को जाल में फंसाया गया।
ऑनलाइन टास्क के नाम पर 5.34 लाख रुपये की ठगी
पुलिस के मुताबिक, तीन दिनों में आरोपियों ने 23 से ज्यादा ट्रांजैक्शन कराए। लव जैन को ऑनलाइन टास्क के लिए टेलीग्राम पर मैसेज भेजा गया था। झांसे में लेकर उनसे अलग-अलग खातों में रकम जमा करवाई गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- नागपुर से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिले
- एटीएस-क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा: लॉरेंस विश्नोई गैंग ने मप्र के 40+ उद्योगपतियों को बनाया निशाना
- 4 हजार में बेचा बैंक खाता, पांच राज्यों में साइबर ठगी में इस्तेमाल हुआ
- इंदौर के युवक से इंटरनेशनल शेयर मार्केट में मुनाफे का झांसा देकर ₹8.70 लाख की ठगी
- इंदौर मैच के टिकट को लेकर साइबर ठगों की सक्रियता, सतर्क रहें दर्शक
- वसंत कुंज में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से 18 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर 30 लाख की ठगी

साइबर ठगी की रिपोर्ट पर हीरानगर थाना पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत मिलने के बाद हीरानगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन टास्क के नाम पर ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।
भिलाई में बीमा पॉलिसी के नाम पर 5.23 लाख की ठगी
छत्तीसगढ़ के भिलाई निवासी एक सेवानिवृत्त निगम कर्मचारी से भी 5.23 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई। आरोपियों ने बीमा पॉलिसी की रकम वापस दिलाने का झांसा देकर रकम ठग ली।
क्राइम ब्रांच ने पीड़ित को 17.50 लाख रुपये वापस कराए
इंदौर निवासी राहुल शर्मा (परिवर्तित नाम) से टेलीग्राम पर ऑनलाइन टास्क के नाम पर 17.50 लाख रुपये की ठगी हो चुकी थी। साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने संदिग्ध खातों को होल्ड करवाया और पूरी रकम पीड़ित को वापस दिलाई।
सूरत से दो आरोपी गिरफ्तार, 40 से ज्यादा खाते फ्रीज
इंदौर निवासी मोहम्मद हिदायतुल्लाह से 60 लाख रुपये की ठगी के मामले में क्राइम ब्रांच ने सूरत से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस ऑनलाइन टास्क नेटवर्क से जुड़े 40 से ज्यादा बैंक खाते फ्रीज करवा दिए हैं।



