ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी से हड़कंप: दो की मौत, आठ गंभीर घायल, हमलावर फरार
अमेरिका के रोड आइलैंड राज्य में स्थित ब्राउन यूनिवर्सिटी में शनिवार को हुई गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Noida Fire Breaking: IVY County और शर्मा मार्केट में एक ही दिन दो बड़ी आग की घटनाएं
- हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच ढहा निर्माणाधीन पुल, 5 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका
- व्हाइट हाउस के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां, हमलावर ढेर — ट्रंप थे अंदर, मची अफरा-तफरी
- अमेरिकी हवाई प्रदर्शन में दो युद्धक विमान टकराए, ईरान ने उड़ाया मजाक
मृतकों और घायलों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस के अनुसार, हमलावर अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। बताया गया है कि आरोपी काले कपड़ों में था और घटना के बाद पैदल ही मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शुरुआती जांच के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया था, लेकिन पूछताछ के बाद उसका इस घटना से कोई संबंध नहीं पाया गया। इसके बाद उसे रिहा कर दिया गया।
सुरक्षा के मद्देनज़र ब्राउन यूनिवर्सिटी और उसके आसपास के इलाकों में लोगों को घरों के अंदर रहने की चेतावनी अब भी लागू है। इस घटना की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे दी गई है।
गोलीबारी से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।


