सिरोंचा के जंगल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, दो जिंदा पैंगोलिन और बाघ के अंग बरामद

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left


इंदौर/नागपुर। महाराष्ट्र के अल्लापल्ली वन क्षेत्र में वन्यजीव तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने वन विभाग, वाइल्डलाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB), मुंबई और USTR एंटी-पोचिंग यूनिट के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए छह लोगों को पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से एक वयस्क और एक बच्चे समेत दो जिंदा पैंगोलिन, करीब 3 किलो बाघ की हड्डियां और बाघ के दो कैनाइन (दांत) बरामद किए गए हैं।

सूचना के आधार पर कार्रवाई

DRI के अनुसार, एजेंसियों को सूचना मिली थी कि कुछ लोग विलुप्तप्राय और संरक्षित वन्यजीवों के अवैध कारोबार में शामिल हैं और उनकी मुलाकात सिरोंचा रोड स्थित अल्लापल्ली वन क्षेत्र में होने वाली है। सूचना के आधार पर 26 सितंबर को DRI और सहयोगी एजेंसियों की टीम ने अल्लापल्ली वन क्षेत्र के आसपास निगरानी शुरू की। निगरानी के दौरान छह संदिग्धों को रोका गया। तलाशी में उनके पास से एक जिंदा वयस्क पैंगोलिन, एक जिंदा बच्चा पैंगोलिन, तीन किलो बाघ की हड्डियां और बाघ के दो दांत मिले। इनके अलावा तस्करी में इस्तेमाल की जा रही दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं।

पूछताछ में सामने आए तस्करी नेटवर्क के सुराग

DRI के मुताबिक, पकड़े गए लोगों से लगातार पूछताछ के दौरान मिली जानकारी और सुरागों के आधार पर आगे भी कार्रवाई की गई। DRI, वन विभाग अल्लापल्ली और WCCB की संयुक्त टीमों ने इसके बाद अलग-अलग स्थानों पर तलाशी ली। इन कार्रवाइयों में बाघों के अवैध शिकार, उनके अंगों को रखने, परिवहन करने और बिक्री की तैयारी से जुड़े आपत्तिजनक साक्ष्य बरामद किए गए। अधिकारियों के अनुसार, मामले में वन्यजीव तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पैंगोलिन और बाघ के अंगों का कारोबार प्रतिबंधित

DRI ने बताया कि पैंगोलिन को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित प्रजाति के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। यह CITES के Appendix-I में भी शामिल है और इसका अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रतिबंधित है। इसी तरह बाघ भी वन्यजीव संरक्षण कानून की अनुसूची-1 में शामिल है। बाघ की खाल अथवा उसके किसी भी अंग की खरीद-बिक्री, व्यापार या अवैध रूप से रखना कानूनन प्रतिबंधित है। बरामद दोनों पैंगोलिन, तीन किलो बाघ की हड्डियां, दो बाघ के कैनाइन और दो मोटरसाइकिलों को वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई वन विभाग द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी को चाकू से मार डाला, फिर बेटे को बताई करतूत

कोच्चि में 67 साल के व्यक्ति ने पत्नी की चाकू मारकर हत्या की घटना से परिवार और समाज में सदमा। आरोपी ने बेटे को खुद दी वारदात की जानकारी।

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट, जानिए किन स्टॉक्स में आई तेजी

बीएसई-सेंसेक्स और एनएसई-निफ्टी में गिरावट का दौर जारी है। हालांकि, कुछ चुनिंदा स्टॉक्स में तेजी देखने को मिली है। जानिए पूरी खबर।

सोना ₹4133 सस्ता, कीमत 1.48 लाख पर आई; चांदी के दाम भी ₹9297 घटे

सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। 28 सितंबर 2026 को सोना ₹4133 सस्ता होकर ₹1.48 लाख प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी के दाम भी ₹9297 घटे।

एशियन गेम्स 2026: नीरू धांडा ने ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीता, नया रिकॉर्ड बनाया

एशियन गेम्स 2026 में नीरू धांडा ने महिला ट्रैप शूटिंग में स्वर्ण पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। यह भारत का पहला व्यक्तिगत स्वर्ण है।

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल

उज्जैन शाही मस्जिद कार्रवाई पर AIMIM नेता मोहसिन अली खान का बयान वायरल हुआ। उन्होंने कार्रवाई को लेकर विरोध जताया और गिरफ्तारी का सामना किया।

प्रॉपर्टी कारोबारी बंटी नागर की खुदकुशी मामले में हर एंगल से हो रही जांच, दो महिलाओं से भी हुई पूछताछ!

इंदौर के बिल्डर बंटी नागर की आत्महत्या मामले में पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। दो महिलाओं से पूछताछ के साथ मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी है।

एमपी सरकार ने सितंबर में 1500 करोड़ का कर्ज लिया, 18 और 30 साल की अवधि के लिए

मध्य प्रदेश सरकार ने सितंबर में तीसरी बार 1500 करोड़ रुपए का नया कर्ज लिया है। यह कर्ज 18 और 30 साल की अवधि के लिए लिया गया है।

इंदौर में AI ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख की साइबर ठगी, 50 डॉलर लौटाकर बनाया भरोसा

इंदौर में AI ट्रेडिंग के नाम पर 7.20 लाख की साइबर ठगी की घटना सामने आई है। 50 डॉलर लौटाकर विश्वास जीतकर बड़ी रकम की गई ठगी।

दमोह-कटनी 105 किमी फोरलेन हाईवे से खत्म होगी जाम की समस्या

दमोह-कटनी फोरलेन हाईवे परियोजना से जाम की समस्या खत्म होगी। इससे यात्रा समय में डेढ़ घंटे की कमी आएगी।

इंदौर में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन देगा गार्ड ऑफ ऑनर

देवास जिले में मां तुलजा भवानी और चामुंडा माता को प्रशासन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। यह सम्मान नवरात्रि के समापन पर होगा।