इंदौर के माथे से ‘खराब ट्रैफिक वाला शहर’ का कलंक मिटाना चाहते हैं सीएम, ऐसी बन रही योजना कि देश में सफाई जैसा नाम करेगा शहर

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सफाई में आठ बार देश में लगातार नंबर वन आ चुके इंदौर शहर के माथे पर कराब ट्रैफिक एक कलंक की तरह है। पूरे देश से जब लोग यहां आते हैं तो यहां की ट्रैफिक व्यवस्था को कोसते रहते हैं। सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर के माथे से यह कलंक हटाना चाहते हैं। इसलिए जब वे रविवार को इंदौर में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे, तो उन्होंने यहां के ट्रैफिक पर ज्यादा जोर दिया।

बस स्टैंड की लोकेशन के हिसाब से बसों का संचालन

👉 यह भी पढ़ें:

बैठक में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हेतु एक प्रेजेन्टेंशन भी दिया गया। इसमें बस स्टैंड की लोकेशन के मान से बसों का संचालन करने के साथ ही सभी बस स्टैंड पर नगरीय बसों की कनेक्टिविटी का सुझाव दिया गया। इसके साथ ही जिन्सी, वल्लभ नगर, तीन इमली, सरवटे, एआईसीटीएसएल बस स्टैंड नगरीय बसों के लिए उपलब्ध कराने का सुझाव भी आया। बैठक में यह भी बताया गया कि कुमेड़ी और नायता मुंडला आईएसबीटी के निर्माण का उद्देश्य ही लोक परिवहन को सुगम करना है। नगरीय बसों का उपनगरीय क्षेत्रों तक संचालन के लिए शहर में बड़े बस टर्मिनल की आवश्यकता है।

किस बस स्टैंड से कहां की बसें चलेंगी

बैठक में बताया गया कि कुमेड़ी आईएसबीटी से देपालपुर, बड़वाह, उज्जैन, राजगढ़ और भोपाल की ओर जाने वाली बसें चलाई जाएं। गंगवाल बस स्टैंड से रतलाम और झाबुआ की ओर जाने वाली बसें चलें। नायता मुंडला आईएसबीटी से सेंधवा, खंडवा और नेमावर की तरफ जाने वाली बसों का संचालन किया जाए।

50 प्रमुख जंक्शनों को फिर से डिजाइन करना

बैठक में बताया गया कि शहर के यातायात सुधार के लिए शहर के 50 प्रमुख जंक्शनों को फिर से डिजाइन कर ब्लैक स्पॉट हटाना होगा। भारी वाहनों के लिए ट्रक डायवर्शन कॉरिडोर बनाना होगा। इसके लिए 100 किलोमीटर तक की सड़क का चौड़ीकरण कर सर्विस लेन का निर्माण करना होगा। इसके साथ ही ओवरलोडेड कॉरिडोर पर नई अंडरपास या फ्लाईओवर का निर्माण भी करना होगा।

25-50 साल आगे की योजना हो रही है तैयार

बैठक में बीआरटीएस हटने के बाद शहर में नए वैज्ञानिक ट्रैफिक सर्वे के आधार पर एकीकृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने कहा कि ऐसा प्लान तैयार हो जो आने वाले 25–50 वर्षों तक इंदौर की ट्रैफिक समस्या का स्थायी समाधान देगी। सीएम ने कहा कि एलिवेटेड कॉरिडोर की परियोजना इंदौर शहर के यातायात के लिए अति महत्वपूर्ण है। इसका निर्माण शीघ्र प्रारंभ किया जाए। सीएम ने एलिवेटेड कॉरिडोर के जंक्शन, रोटरी, लंबाई आदि पर शीघ्र तकनीकी जनप्रतिनिधियों की बैठक कर अंतिम डिजाइन तय करने के निर्देश दिए। बीआरटीएस हटने के बाद फिर से ट्रैफिक सर्वे होगा।

इंदौर के विकास का बनेगा समन्वित प्लान

सीएम यादव ने कहा कि इंदौर और आसपास का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है। यहां यातायात सुगम बनाने तथा यातायात से जुड़े आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए समन्वित प्लान तैयार किया जाए। यह प्लान जोनल स्तर पर भी हो। इस प्लान में परिवहन, मेट्रो, यातायात, पुलिस, स्थानीय निकाय, जिला प्रशासन तथा निर्माण से जुड़े विभागों आदि को भी शामिल करें। बैठक में मास्टर प्लान की सड़कों के निर्माण को गति देने का फैसला भी ट्रैफिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम होगा। इसीलिए मिसिंग लिंक्स के निर्माण को गति देने का फैसला लिया गया। इस संबंध में एफएआरटीडीआर देने के साथ ही प्लॉट देने की संभावनाओं का भी पता किया जाए।

पश्चिमी और पूर्वी बायपास का निर्माण जल्द शुरू होगा

बैठक में इंदौर के विकास को नई गति देने के लिए बताया गया कि शीघ्र ही पश्चिमी और पूर्वी बायपास का निर्माण प्रारंभ किया जाएगा। पश्चिमी बायपास की कुल लम्बाई 68 किलोमीटर रहेगी। इसी तरह पूर्वी बायपास की लम्बाई 83.63 किलोमीटर होगी। बैठक में बायपास के दोनों ओर 543 करोड़ रुपए की लागत से फोरलेन सर्विस रो निर्माण का निर्णय भी लिया गया। बताया गया कि इससे बायपास सहित शहर का यातायात सुगम होगा।

आसपास के शहरों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी

आसपास के नगरों की कनेक्टिविटी मजबूत करेंगे। उज्जैन की एप्रोच ज्यादा मजबूत करेंगे। भविष्य में उज्जैन में तीसचालीस करोड़ लोग आने वाले हैं। उज्जैन, देवास, पीथमपुर शहर अब इंदौर से जुड़ गए हैं। दूसरे शहरों के इंदौर से संपर्क मार्गों को भी चौड़ा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंदौर के मास्टर प्लान के अलावा जोनल प्लान बनेंगे और उसके हिसाब से मार्ग बनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल पर केजरीवाल की तीन अहम मांगें

भारत के सबसे बड़े SIR स्कैंडल को लेकर अरविंद केजरीवाल ने तीन अहम मांगें रखीं। उन्होंने SIR प्रक्रिया को रद्द करने और चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग की।

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा, कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया

बांधवगढ़ रिजर्व में गौर का कुनबा बढ़ा है, जबकि कान्हा में वन भैंसे को पुनः बसाया गया है। यह दोनों वन्यजीव संरक्षण प्रयास सफल साबित हो रहे हैं।

एमपी सरकार बदलेगी अग्निवीरों की नौकरी नियम, कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करेगी

मध्य प्रदेश सरकार अग्निवीरों की नौकरी नियम में बदलाव करेगी। आरक्षण कोटा 10% से बढ़ाकर 20% करने की तैयारी जारी है।

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन, इंदौर में ऑनलाइन ठगी की वारदात

इंदौर में फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का झूठा विज्ञापन देखकर ऑनलाइन ठगी की वारदात सामने आई है। पीड़ित महिला के खाते से ₹91,000 की ठगी हुई।

मप्र में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

मध्य प्रदेश में अगले चार दिन भारी बारिश की संभावना के कारण मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। 25 और 26 सितंबर को विशेष सावधानी जरूरी है।

इंदौर में नो यूपीआई डे: व्यापारी बारकोड बॉक्स काले कपड़े से ढंकेंगे

इंदौर में व्यापारी 23 सितंबर को नो यूपीआई डे मनाएंगे और काले कपड़े से यूपीआई बारकोड को ढंककर विरोध जताएंगे। यह 0.4% मर्चेंट डिस्काउंट रेट के खिलाफ है।

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट: हाईकोर्ट ने 160 पेड़ों और सैकड़ों पक्षियों की सुरक्षा की मांग की

इंदौर मेट्रो प्रोजेक्ट के तहत पेड़ों की कटाई और पक्षियों के संरक्षण को लेकर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रखा। मेट्रो निर्माण में पर्यावरण संरक्षण चुनौती बनी हुई है।

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला

ओडिशा तट के पास गहरे समुद्र में प्राकृतिक गैस का भंडार मिला है। यह खोज महानदी बेसिन में समुद्र मंथन अभियान की पहली बड़ी सफलता है।

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा, कई देशों की निर्भरता बढ़ी

खाड़ी संकट के बीच भारत का पेट्रोल-डीजल निर्यात बढ़ा है, जिससे कई देशों की भारत पर निर्भरता बढ़ गई है। अगस्त 2026 में निर्यात 63.27% बढ़ा।

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी में शामिल

पूर्व ईडी डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल होने जा रहे हैं। यह कदम पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ संघर्ष को मजबूत करेगा।