चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में दिग्विजय सिंह ने साधा केंद्रीय गृह मंत्री पर निशाना, कहा-वे कभी आरएसएस में रहे ही नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री पर भी जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरे कई मित्र आरएसएस में हैं। मैंने पता लगाया तो मालूम हुए कि अमित शाह कभी आरएसएस में रहे ही नहीं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पहली बात तो यह है कि आरएसएस एनजीओ पंजीकृत है या नहीं है? नहीं है तो प्रधानमंत्री जी लाल किले से कहते हैं विश्व का सबसे ज्यादा लोकप्रिय एनजीओ आरएसएस है। उस पर कोई कानून लागू नहीं होता, क्योंकि पंजीकृत नहीं है, ना तो उसकी सदस्यता है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह तो वही बात हो गई ना, खाता ना बही, जो मोदी जी कहें वही सही। अमित शाह कहें वही सही। दिग्विजय सिंह ने कहा कि संघ को गुरु दक्षिणा में चंदा मिलता है, क्या उनको ईडी के कानून में नहीं चाहिए।

👉 यह भी पढ़ें:

कानून मंत्री मेघवाल ने किया जवाब

दिग्विजय सिंह के आरोपों पर कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल पलटवार किया। मेघवाल ने कहा कि अमित शाह जी ने संसद में कहा था कि मैं इक्कीस साल की उम्र से नारा लगाता रहा हूं कि देश की गलियां सूनी हैं, इंदिरा गांधी खूनी हैं। संघ की जहां तक बात है तो जो व्यक्ति एक बार शाखा में ध्वज प्रणाम कर लेता है, वो संघ का सदस्य होता है।

चुनाव आयोग को 21 पत्र लिखे, कोई जवाब नहीं

दिग्विजय सिंह ने चुनाव सुधारों पर चर्चा में कहा कि लोकसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने नेता विपक्ष राहुल गांधी के सवालों का जवाब ही नहीं दिया। दिग्विजय सिंह ने कहा है कि अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि उनको मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि विपक्ष ने 2014 से अब तक चुनाव सुधार के लिए कोई संपर्क नहीं किया, जबकि मैंने खुद 21 खत लिखे हैं। मैं उनको सदन के पटल पर रखता हूं। अब या तो अमित शाह गलत बयानी कर रहे हैं या सीईसी उनको गुमराह कर रहा है, जो गलत हों वो माफी मांगे और उन पर एक्शन होना चाहिए।

चुनाव आयोग का रवैया पक्षपातपूर्ण

दिग्विजय सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग प्रधानमंत्री के साम्प्रदायिक भाषणों को रोकना तो छोड़िए, नोटिस तक नहीं देता है। चुनाव आयोग का रवैया पूरी तरह से पक्षपातपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 70 लाख रुपए में चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। ये बात प्रधानमंत्री और गृहमंत्री भी जानते हैं, फिर भी सभी एफिडेविट देते हैं। चुनावी खर्च की ये राशि बढ़नी चाहिए। चुनाव लड़ने के लिए एक नेशनल फंड की भी व्यवस्था होनी चाहिए।

एसआईआर की आवश्यकता ही नहीं

दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं समझता हूं एसआईआर की आवश्यकता नहीं है। जब हर वर्ष साल में चार बार चुनाव आयोग समरी रिवीजन करता है तो एसआईआर की आवश्यकता क्या है? एसआईआर का निर्णय किसने लिए, यह भी मालूम नहीं है। इसमें दो आरटीआई लगाई गई। सिविल सोसाइटी एक्टिविस्ट अंजलि भारद्वाज ने एक आरटीआई लगाई कि एसआईआर 2025 को कई राज्यों में कराया जा रहा है। उसका फाइल पर कोई आदेश हुआ है या नहीं? उसका जवाब आया कि इस प्रकार का हमारे पास फाइल पर कोई आदेश नहीं है। दूसरी आरटीआई में पूछा गया कि बिहार में एसआईआर करने का निर्णय किया, उसमें कोई आदेश दिया है क्या? उसका भी फाइल पर कोई आदेश नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।

स्टारबक्स ने चेन्नई में खोला टेक ऑफिस, थलपति विजय की बड़ी साझेदारी से 800 जॉब्स

स्टारबक्स ने चेन्नई में टेक ऑफिस खोलकर 800 नौकरियों का सृजन किया है। थलपति विजय की साझेदारी से इस परियोजना को मजबूती मिली है।

बाजार में हरियाली का माहौल, सेंसेक्स 560 अंक बढ़त के साथ बंद

बाजार में हरियाली का माहौल बना, सेंसेक्स 560 अंक उछलकर बंद। तेजी के पीछे कारण और भविष्य की संभावनाएं समझें।

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर विवाद, भारत ने बेईमानी के आरोप लगाए

एमएमए में सुचिका तारियाल की हार पर भारत ने विवाद खड़ा किया। रेफरी के फैसले को चुनौती देते हुए बेईमानी के आरोप लगाए गए।

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की विधायकी को हाईकोर्ट में चुनौती, एफिडेविट में जानकारी छिपाने का आरोप

दतिया विधायक घनश्याम सिंह की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है। आरोप है कि उन्होंने चुनावी हलफनामे में 1991 की FIR छुपाई।

भारत-अमेरिका के बीच युद्ध अभ्यास 2026 जारी, सुरक्षा सहयोग और समझ बढ़ी

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास 2026 जारी है, जो दोनों देशों के बीच सुरक्षा सहयोग और समझ को बढ़ा रहा है। यह अभ्यास केवल ट्रेनिंग नहीं, रिश्तों को भी मजबूत करता है।