मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में भी नहीं माने बड़बोले मंत्री विजयवर्गीय, कहा-सीएम सूट-बूट में आए, हम गरीबों जैसे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प प्रस्तुत किया। इस पर सात घंटे चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। बड़बोले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय यहां भी नहीं चूके और सीएम के सूट-बूट पर टिप्पणी की।

मंत्री विजयवर्गीय ने सूट–बूट पहनकर सदन में आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री सूट–बूट में आ गए हैं और हम मंत्री–विधायक लोग गरीबों जैसी वेश–भूषा में हैं। विजयवर्गीय की इस बात पर सदन में ठहाके लगे। विजयवर्गीय के बयान पर कांग्रेस विधायक महेश परमार ने कहा कि, दिल की बात जुबां पर आ गई। कहीं न कहीं यह पीड़ा है कि मुख्यमंत्री अपने मंत्री–विधायकों पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। आज तो विजयवर्गीय ने सदन में यह कह ही दिया।

👉 यह भी पढ़ें:

सीएम ने दी भविष्य के कामों की जानकारी

मध्यप्रदेश विधानसभा ने अपनी स्थापना के 69 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर बुधवार विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया गया है। सदन में चर्चा की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकार के किए गए कामों और योजनाओं के जरिए आगामी समय में किए जाने वाले कामों के बारे में जानकारी दी।

सिंघार बोले-बस नीयत होनी चाहिए

चर्चा की शुरुआत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नेता भी है, नीति भी है, बस नीयत होनी चाहिए। सिर्फ घोषणाओं से काम नहीं चलेगा। सिंघार ने स्पष्ट किया कि 2047 से पहले हमें 2026 की गारंटी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने सरकार से यह भी मांग की कि अपनी घोषणाओं को पूरा करने की गारंटी दीजिए। यदि विधानसभा सत्र की लाइव टेलीकास्ट होती तो आज प्रदेश की पूरी जनता इसे देख रही होती। विधानसभा का सत्र लंबा चले यह जरूरी होता है। जनता के बहुत सारे सवाल होते हैं।

मनरेगा का नाम बदलने पर हंगामा

सत्र की शुरुआत से पहले ही मनरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस के विधायकों ने विधानसभा परिसर में जमकर नारेबाजी की। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, एक तरफ मोदी, गांधी के चरखे चलाने की बात करते हैं। दूसरी तरफ महात्मा गांधी के नाम पर जो मनरेगा योजना थी, उस योजना में पैसा डालना बंद कर दिया। अब योजना का नाम बदलना चाहते हैं। क्या इन्हें बापू से डर लगता है?

राज्यपाल ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

विधानसभा परिसर में विधानसभा की सात दशक की यात्रा विषय पर आधारित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने किया। यह प्रदर्शनी विधानसभा की ऐतिहासिक यात्रा, महत्वपूर्ण उपलब्धियों और विभिन्न कालखंडों के संसदीय कार्यों को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत करती है। प्रदर्शनी में प्रथम विधानसभा से लेकर वर्तमान 16वीं विधानसभा तक के अहम क्षणों को दर्शाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार हासिल किया एफआईएच विश्व रैंकिंग में पांचवां स्थान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवां स्थान हासिल किया। चीन पर 6-2 की जीत के बाद टीम ने इतिहास रचा।

सायोनी घोष समेत 20 TMC बागी सांसदों ने स्पीकर को दिया जवाब, संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं

सायोनी घोष समेत 20 तृणमूल कांग्रेस बागी सांसदों ने दलबदल कानून पर स्पीकर को जवाब सौंपा। सांसदों ने कहा- संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं।

यूएई के रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर, 13 की मौत, भारतीय भी शामिल

रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर में 13 लोगों की मौत, 14 घायल। हादसे में भारतीय नागरिक भी शामिल, दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में बनाया शतक, 52 गेंदों में 200 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। इंडिया-ए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कार्तिगई दीपम उत्सव: पुजारियों ने उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर जलाया दीया

कार्तिगई दीपम उत्सव में तिरुप्परनकुंद्रम के उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर पारंपरिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

CBI ने दमोह के डाक निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

दमोह डाक निरीक्षक रिश्वत मामले में सीबीआई ने उप-विभागीय डाक निरीक्षक को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज।

प्रियंका गांधी ने बताया बचपन का किस्सा, स्कूल में लड़के को मारा था थप्पड़

प्रियंका गांधी का बचपन का किस्सा: 1977 के चुनाव के बाद स्कूल में छात्र को थप्पड़ मारने का वाकया वीडियो में साझा किया। राहुल गांधी ने भी अपना अनुभव बताया।

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को हुई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को एमबीबी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

नागपुर से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिले

नागपुर लूट मामले की 3.74 करोड़ की नकदी बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, पुलिस की जांच जारी।

उत्तर प्रदेश में एकनाथ शिंदे की एंट्री, 35 सीटों पर हिंदुत्व एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेगी शिवसेना

उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने हिंदुत्व एजेंडे के तहत 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। प्रयागराज में पार्टी ने गठबंधन और रणनीति स्पष्ट की।