एक बार फिर नगर निगम को चूना लगाने की तैयारी में सारेगामा, मनोज मुंतशिर के कार्यक्रम में मांग रहा छूट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सारेगामा द्वारा इंदौर के लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में 22 और 23 अगस्त को ख्यात गीतकार मनोज मुंतशिर का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह वही सारेगामा है, जिसने दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में निगम की भारी रकम हड़पने की कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि सारेगामा धार्मिक कार्यक्रम के नाम पर निगम से छूट चाहता है, जबकि इसके टिकट बुक माय शो पर महंगे दामों पर बिक रहे हैं।

निगम में कर लिया सेटलमेंट

सूत्र बताते हैं कि सारेगामा निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम का सेटलमेंट कर लिया है। बताया जाता है कि सारेगामा ने निगम में पिछला बकाया 65 लाख रुपए जमा करा दिए हैं। इस रकम को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पिछली बार 17 करोड़ के बिके थे टिकट

बताया जा रहा है कि दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम के लिए सारेगामा ने 17 करोड़ रुपए के टिकट बेचे थे। सारेगामा की वेबसाइट और ब्रोशर पर भी इंदौर के कार्यक्रम का उल्लेख है, जिसमें 24 हजार 622 टिकट बिकने की बात कही गई है।

सैटलमेंट पर उठ रहे सवाल

बताया जाता है कि नगर निगम के एक अपर आयुक्त ने सारेगामा से पिछले बकाया को लेकर सैटलमेंट किया है। इसमें किस हिसाब से टेक्स की गणना की गई है, इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। 17 करोड़ की कमाई में निगम को सिर्फ 65 लाख का टैक्स ही मिला है।

महंगे दामों पर बिक रहे टिकट

मनोज मुंतशिर के कार्यक्रम के टिकट बुक माय शो पर महंगे दामों पर बेचे जा रहे हैं। इधर, सारेगामा कह रहा है कि यह धार्मिक कार्यक्रम है, इसलिए उसे छूट मिलनी चाहिए। यहां सवाल यह है कि यह धार्मिक कार्यक्रम आम जनता के लिए तो है नहीं, ऐसे में उसे छूट क्यों मिलनी चाहिए?

मुंतशिर के कार्यक्रम के कारण जमा हो गए पैसा

अगर मनोज मुंतशिर का कार्यक्रम नहीं होता तो सारेगामा पुराने पैसे जमा ही नहीं कराता। यहां सवाल यह भी है कि जो कंपनी पहले ही निगम को चूना लगाने की कोशिश कर चुकी है, उसके प्रति सहानुभूति क्यों? वह भी ऐसे कार्यक्रम के लिए जिसके लिए कंपनी मोटी कमाई करने जा रही है।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर पूछा, चुनाव आयुक्त हमसे मिल क्यों नहीं रहे?

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग से मिलने की अनुमति न मिलने पर सवाल उठाया। विपक्ष ने SIR और फॉर्म 6 के विवाद पर प्रदर्शन किया।

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग और बीजेपी पर किया तीखा हमला

मल्लिकार्जुन खरगे और अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया। विपक्षी नेताओं ने एसआईआर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विरोध मार्च निकाला।

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर जताया Gen-Z अंदाज में तंज, हाथ में तख्ती लेकर पहुंचे

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर Gen-Z अंदाज में तंज जताया। उन्होंने हाथ में तख्ती लेकर 6 अक्टूबर 2026 को दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।

हरमनप्रीत कौर ने सभी फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ी, भावुक पोस्ट में जताया दर्द

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला हरमनप्रीत कौर के लिए भावुक पल लेकर आया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने दर्द को साझा किया।

FlyDubai के को-पायलट का बड़ा खुलासा: शहीद होकर मरना चाहता था, गाजा हमला था वजह

फ्लाईदुबई के को-पायलट ने गाजा संघर्ष का बदला लेने की वजह से हमला किया। उसने शहीद होकर मरने की इच्छा जताई। जांच में कई अहम तथ्य सामने आए।

कूनो में KJP21 ने दिए 5 शावकों को जन्म, चीता संरक्षण में बड़ी सफलता

कूनो नेशनल पार्क में KJP21 ने 5 शावकों को जन्म दिया है, जिससे भारत में चीता संरक्षण को बड़ी सफलता मिली है। यह प्रोजेक्ट चीता के लिए अहम मील का पत्थर है।

80 के दिग्विजय सिंह ने पदयात्रा और उम्र पर तंज करने वालों को दिया करारा जवाब

80 वर्ष की उम्र में पदयात्रा और उम्र पर तंज करने वालों को दिग्विजय सिंह ने दिया करारा जवाब। उनकी सत्य सनातन स्वाभिमान पदयात्रा का मकसद और उद्देश्य।

नाश्ते के पैसे मांगने पर युवक की चाकू से हत्या, बाणगंगा हत्याकांड में आरोपित गिरफ्तार

बाणगंगा हत्याकांड में नाश्ते के पैसे मांगने पर युवक की चाकू से हत्या हुई। पुलिस ने आरोपी सुरेश उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार कर न्यायालय ने उम्रकैद की सजा दी।

भोपाल कार्यक्रम में CM मोहन यादव ने कहा, लाडली योजना बहुत महंगी पड़ गई

भोपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लाडली योजना बहुत महंगी पड़ गई। बुंदेली समागम में बिन्नू रानी के सवाल पर सीएम ने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया।

इंदौर में दीपावली पर जीएसटी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख तय

इंदौर में दीपावली पर जीएसटी रिटर्न भरने की आखिरी तारीख को लेकर व्यापारियों में चिंता बढ़ी है। अक्टूबर माह के जीएसटीआर-1 की अंतिम तिथि 10 नवंबर 2026 है।