असम में हाथियों से टकराई ट्रेन; आठ हाथियों की मौत, इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतरे
असम के होजाई जिले में शनिवार तड़के हाथियों से टकराने के कारण एक बड़ा रेल हादसा हो गया। इस दुर्घटना में ट्रेन का इंजन समेत पांच डिब्बे पटरी से उतर गए।
👉 यह भी पढ़ें:
- देशभर में फिर सक्रिय हुआ मानसून: हिमाचल-उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, असम में बाढ़ से बढ़ी चिंता; MP समेत कई राज्यों में बदले हालात
- ईरान का अमेरिका पर बड़ा हमला: जॉर्डन में 2 अमेरिकी सैनिकों की मौत, एक लापता; ट्रंप ने फिर बरसाए बम
- West Bengal Rape Murder Case: 12 साल की बच्ची के रेप-मर्डर का मुख्य आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, Crime Scene Recreation के दौरान छीन ली थी राइफल
- रायपुर फैक्ट्री ब्लास्ट: उरला इंडस्ट्रियल एरिया में बड़ा विस्फोट, 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत
- Vande Bharat Express में अचानक आई बड़ी तकनीकी खराबी! 4 घंटे तक ट्रैक पर रुकी रही ट्रेन, यात्रियों में बढ़ी बेचैनी
- मुरैना में बड़ा हादसा, ट्रेन में आग की अफवाह से कूदे यात्री, बगल से गुजर रही गाड़ी की चपेट में आए, 6 की मौत
इस हादसे में आठ हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी घायल बताया जा रहा है। रेलवे के अनुसार इस घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।
नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे के अनुसार नई दिल्ली जा रही यह ट्रेन रात करीब 2.17 बजे हादसे का शिकार हुई।
एनएफआर की ओर से जारी बयान में कहा गया है,यह दुर्घटना ऐसे इलाके में हुई, जो हाथियों के लिए चिह्नित कॉरिडोर नहीं है। लोको पायलट ने हाथियों के झुंड को देखते ही इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन इसके बावजूद हाथी ट्रेन की चपेट में आ गए और टक्कर हो गई।
हादसे के बाद रेलवे और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत व बहाली का काम शुरू किया गया।



