बड़बोले मंत्री विजयवर्गीय ने केंद्रीय मंत्री खट्टर के सामने लाड़ली बहना जैसी योजनाओं पर साधा निशाना, कहा-चुनावी घोषणाओं से बिगड़ी राज्यों की हालत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों में भाजपा द्वारा महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता देने वाली लाडली बहना जैसी योजनाओं से प्रदेश सरकारों की आर्थिक हालत खराब हुई है, लेकिन संगठन के किसी नेता ने अब तक इस पर टिप्पणी नहीं की। प्रदेश सरकार के बड़बोले मंत्री ने शनिवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर के सामने अपना मुंह खोल ही दिया। मंत्री ने कहा कि चुनावी घोषणाओं के कारण राज्यों की माली हालत खराब हो रही है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित शहरी विकास मंत्रियों की क्षेत्रीय बैठक (उत्तरी एवं मध्य राज्यों) में कही। कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस बैठक में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राज्यों के बजट की स्थिति बेहद खराब हो गई है। चुनावी और राजनीतिक मजबूरियों के चलते कई घोषणाएं कर दी गईं, जिसका सीधा असर राज्य सरकारों की वित्तीय स्थिति पर पड़ा है। उन्होंने कहा कि इसी वजह से आज राज्य सरकारों को केंद्र की ओर अधिक देखना पड़ता है। विजयवर्गीय ने कहा कि चुनावी और राजनीतिक मजबूरियों के कारण की गई लोकलुभावन घोषणाओं ने राज्यों के बजट का संतुलन बिगाड़ दिया है। उन्होंने जोर दिया कि अब समय आ गया है जब नगर निगमों को आत्मनिर्भर होना होगा और विकास की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी। उन्होंने माना कि चुनावी वादों ने राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति को कमजोर किया है।

कई प्रदेशों के मंत्री व अधिकारी थे उपस्थित

भोपाल में आयोजित शहरी विकास मंत्रियों की इस उच्च स्तरीय बैठक में मध्यप्रदेश के अलावा छत्तीसगढ़, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री, राज्यमंत्री, भारत सरकार और विभिन्न राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस बैठक में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को शहरी निकायों के माध्यम से धरातल पर उतारना था।

खट्टर ने कहा–केंद्र सरकार का बजट सीमित

मनोहर लाल केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा प्रदेशों को स्वयं को मजबूत करना होगा। केंद्र सरकार का बजट सीमित होता है। कुछ राज्यों में आवंटित राशि का पूरा उपयोग नहीं हो पाता। ऐसे मामलों में जब अन्य राज्यों से मांग आती है, तो शेष बची राशि का वितरण किया जाता है। उन्होंने कहा कि अनुमान है कि देश का करीब 40 प्रतिशत क्षेत्र शहरी हो चुका है, लेकिन वास्तविक स्थिति जनगणना 2026 के बाद ही सामने आएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कॉलोनाइजेशन और भूमि प्रबंधन राज्य सरकारों का विषय है, जबकि केंद्र सरकार की भूमिका सहयोगी की है।

इन्हीं योजनाओं से मिली भाजपा को फतह

मध्यप्रदेश सहित कई राज्यों में भाजपा को इन्हीं योजनाओं से फतह मिली है। यहां तक की हाल ही में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में भी महिलाओं को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने वाली योजनाओं से ही बंपर जीत मिली है। भाजपा आलाकमान जहां इसे अपना तुरूप का पत्ता मानता है, वहीं विजयवर्गीय जैसे मंत्री इसे बोझ मान रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई

दिल्ली कोर्ट ने JNU प्रोफेसर अकोईजाम के खिलाफ कठोर कार्रवाई पर रोक लगाई है। पुलिस को गिरफ्तारी से पहले सात दिन का नोटिस देना आवश्यक है।

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने बढ़ाई 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि, नवंबर तक चलेगा संचालन

दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने 36 स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है। ये ट्रेनें नवंबर 2026 तक चलेंगी, जिससे त्योहारों में यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया

मुरैना पुलिस ने 70 हजार के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में सुरक्षा बेहतर होने की उम्मीद है।

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने रिलीज होते ही मचाई धूम, क्या टूटेगा धुरंधर का रिकॉर्ड?

रणबीर कपूर की रामायण: पार्ट वन ने रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। एडवांस बुकिंग में शानदार प्रदर्शन के साथ फिल्म बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने की चुनौती पेश कर रही है।

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, कल 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण

टीही-धार रेल लाइन पर CRS निरीक्षण शुरू, 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। यह परियोजना इंदौर-दाहोद रेल परियोजना का हिस्सा है।

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत

उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के हमले से चरवाहे की मौत हो गई। राजेन्द्र यादव मवेशी खोजने जंगल गए थे। वन विभाग जांच कर रहा है।

इंदौर सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव गिरा, धनतेरस पर भारी खरीदारी

इंदौर सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव गिरने के बावजूद धनतेरस पर खरीदारी में बढ़ोतरी हुई। त्योहारी सीजन में बाजार की ताजा स्थिति देखें।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इंदौर में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी करेंगे धमाल, फ्री एंट्री

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इंदौर में 14 नवंबर से शुरू हो रही है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। फ्री एंट्री की सुविधा भी है।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: इंदौर में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी करेंगे धमाल, फ्री एंट्री

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी इंदौर में 14 नवंबर से शुरू हो रही है। अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी इस टूर्नामेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। फ्री एंट्री की सुविधा भी है।

अवधेश गोस्वामी बने DGP के PSO, MP पुलिस में 8 वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले

मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय में 8 आईपीएस अधिकारियों के प्रभार बदले गए। अवधेश गोस्वामी को DGP के PSO के रूप में नियुक्त किया गया है।