रांची। झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्र आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों के समर्थन में AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा भी शुक्रवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उन पर स्याही फेंकी गई। बाद में पुलिस ने स्याही फेंकने वाले को हिरासत में ले लिया।
नेहा बोरा ने कहा कि 20 जुलाई को दिल्ली छात्र प्रोटेस्ट का जिक्र करते हुए कहा कि हम पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए, पेलेट गन का इस्तेमाल किया गया? जब हम तब नहीं डरे, तो यह मामूली स्याही हमारा क्या बिगाड़ लेगी। इस बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरकार छात्रों से बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Ranchi RSS Office Attack Mystery: दुबई से आया था टास्क? ISI और आतंकी नेटवर्क कनेक्शन के खुलासे से मचा हड़कंप!
- रांची में विराट कोहली ने शतक मार तोड़े कई रिकॉर्ड, किसी एक फॉर्मेट में सर्वाधिक शतक बनाकर सचिन तेंदुलकर से आगे निकले
- रांची से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, दिल्ली से भी एक को पकड़ा गया
- झारखंड के रांची में भाजपा नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या, भीड़भाड़ वाले कांके चौक पर अपराधियों ने दिया वारदात को अंजाम
- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को धमकी
- केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ को धमकी
सोरेन बोले-समस्या के समाधान करने की इच्छा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने JPSC-JSSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि जो माध्यम है, वो हमने बता दिया है और बात करने के लिए भी हम लोग तैयार हैं। सरकार हर छात्र की समस्या का समाधान करने की इच्छा रखती है। जो छात्रों की इच्छा है, उस इच्छा को हम जयपाल सिंह स्टेडियम से बाहर तक ले जाने की कोशिश में हैं। हमारे प्रदेश के जो छात्र-छात्राएं हैं, जो इस संबंध में अपने विचार रखते हैं, वे अपनी राय दे सकते हैं। एक मजबूत और बड़े सुधार के साथ हम लोग, बच्चों की ये जो जिज्ञासा है, उस जिज्ञासा को उनके अनुरूप बनाने के उद्देश्य से आगे बढ़ेंगे।
नेहा ने की प्राइवेट एजेंसियों को हटाने की मांग
नेहा बोरा ने कहा कि जब भी कोई पेपर लीक होता है, तो उसकी जिम्मेदारी सिर्फ प्राइवेट एजेंसियों पर नहीं डाली जा सकती। संबंधित सरकारी अधिकारियों को जेम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। नेहा ने मांग करते हुए कहा कि सिस्टम में शामिल और जिन पर गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार के आरोप हैं, उन सभी प्राइवेट एजेंसियों को हटाया जाना चाहिए। हम 10 तारीख को स्टूडेंट्स की अपील का सपोर्ट करेंगे और स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए खड़े रहेंगे।
स्याही फेंकने वाला बोला-सब एंटी नेशनल हैं
नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी ने कहा कि ये सब एंटी नेशनल है। उसने कहा कि नेहा बोरा पसंद नहीं है, वो उमर खालिद की समर्थक है इसलिए स्याही फेंकी।
विधायक जयराम महतो ने की जांच की मांग
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के विधायक जयराम महतो ने जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि मामले में आरोपी बताए जा रहे व्यक्ति ने जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में दूसरी रैंक हासिल की थी और उसके परिवार के कई सदस्य भी परीक्षा में सफल हुए थे। ऐसे में उस व्यक्ति द्वारा दी गई सभी परीक्षाओं और संबंधित एजेंसी द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं की गहन जांच कराई जानी चाहिए।



