मुंबई। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 3 अगस्त को शेयर बाजार हरे निशान में खुला। बीएसई सेंसेक्स 788.7 अंकों की शानदार तेजी के साथ 78,883.34 अंकों पर और एनएसई निफ्टी 189.1 अंकों की तेज बढ़त के साथ 24,572.70 अंकों पर ओपन हुआ।
सेंसेक्स की 28 कंपनियों के शेयर हरे निशान में
सोमवार के कारोबार में सेंसेक्स की 30 में से 28 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले। इसी तरह निफ्टी की 50 में से 44 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले और बाकी की 6 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले।
👉 यह भी पढ़ें:
- Stock Market: महीने के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की धीमी चाल, सेंसेक्स और निफ्टी की मामूली बढ़त के साथ शुरुआत
- Stock Market: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को लाल निशान में खुला शेयर बाजार, आईटी शेयरों में दिख रहा दम
- Stock Market : सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को हरे निशान में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार
- Stock Market : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में हरियाली, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
- Stock Market : सप्ताह के आखिरी कोराबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी धड़ाम
इंडिगो के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी
आज के कारोबार मे सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो के शेयर आज सबसे ज्यादा 3.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले। जबकि, सन फार्मा के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले। इसके अलावा, टाइटन के शेयरों ने आज 0.13 प्रतिशत के नुकसान के साथ कारोबार शुरू किया।
टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस सहित इन शेयरों में तेजी
सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज टाटा स्टील के शेयर 1.69 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 1.47 प्रतिशत, आईटीसी 1.42 प्रतिशत, टीसीएस 1.39 प्रतिशत, इन्फोसिस 1.28 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.98 प्रतिशत, एलएंडटी 0.97 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.94 प्रतिशत, बीईएल 0.93 प्रतिशत, एसबीआई 0.86 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.82 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.81 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.76 प्रतिशत, एटरनल 0.69 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.68 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ खुले।
इन शेयरों ने भी दिखाया दम
सोमवार के कारोबार में हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों ने आज 0.58 प्रतिशत, पावर ग्रिड 0.55 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.52 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.38 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.37 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.32 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.30 प्रतिशत, ट्रेंट 0.29 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.12 प्रतिशत और भारती एयरटेल के शेयरों ने 0.11 प्रतिशत की उछाल के साथ कारोबार शुरू किया।
ब्रॉडर बाजार का हाल
निफ्टी में आईटीसी, इंडिगो और बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.42 प्रतिशत और 0.54 प्रतिशत तेजी आई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी मेटल ने अच्छा प्रदर्शन किया, जबकि निफ्टी मीडिया का प्रदर्शन कमजोर रहा।



