आगरा में बेसमेंट की दीवार गिरी, 7 लोग मलबे में दबे, अस्पताल ले जाते समय दो घायलों की मौत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

आगरा। आगरा में रविवार को नमक मंडी इलाके में एक बेसमेंट की दीवार गिर गई। इस घटना में अलाव ताप रहे 7 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो घायलों की आगरा ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये लोग दीवार के सहारे बैठकर ताश खेल रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजकौली गांव निवासी जोध सिंह अपने मकान का निर्माण करा रहे हैं। मकान के नीचे बेसमेंट बनाया गया था। बेसमेंट की दीवारों के बीच खाली स्थान में मिट्टी की भराई कर उसमें पानी छोड़ दिया गया था। इस दौरान रविवार को गांव के ही उत्तम सिंह (50) पुत्र आसाराम, धर्मेंद्र सिंह (42) पुत्र नाथूराम, सुनील कुमार (38) पुत्र दूरबीन सिंह, हीरालाल (60) पुत्र नंदराम, रामेंद्र सिंह (58) पुत्र वेद सिंह, कल्लू (32) पुत्र राम खिलाड़ी और योगेश (45) पुत्र राज बहादुर दीवार के सहारे ताश खेल रहे थे। अचानक भराई की गई मिट्टी के दबाव और नमी के कारण बेसमेंट की दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार गिरते ही सभी लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह घायलों को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गया।

👉 यह भी पढ़ें:

प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। आगरा ले जाते समय हीरालाल और योगेश ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा- अखिलेश को घुसपैठियों से प्यार

कानपुर में योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर घुसपैठियों से प्यार का आरोप लगाया। उन्होंने 411 करोड़ की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया।

राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा- मोदी जी से कहिए ज्ञानेश कुमार को हटाएं, रुक जाएगा आंदोलन

राहुल गांधी ने दिल्ली के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार को ज्ञानेश कुमार को हटाना चाहिए। इससे आंदोलन तुरंत रुकेगा।

Hyundai Bayon लॉन्च: दिवाली से पहले क्रेटा से सस्ती नई मिड-साइज SUV

Hyundai Bayon लॉन्च के साथ भारतीय बाजार में मिड-साइज SUV का नया विकल्प आया है। यह क्रेटा से सस्ती और फीचर्स से भरपूर SUV है।

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच 27 अक्टूबर को वेलिंग्टन में

भारत बनाम न्यूजीलैंड टी20 सीरीज का तीसरा मैच वेलिंग्टन के हैनरी स्टेडियम में 27 अक्टूबर को होगा। भारतीय टीम 2-0 से आगे है।

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो-दो आरओ, क्या नर्मदा के पानी पर भरोसा नहीं या भागीरथपुरा कांड के बाद डर गए?

मंत्री विजयवर्गीय के घर दो आरओ लगे हैं, जिससे नर्मदा पानी की शुद्धता पर सवाल उठे हैं। भागीरथपुरा कांड के बाद पानी की सुरक्षा पर चिंता बढ़ी है।

बीयू में 400 नकल मामले, एमपी के 8 जिलों के सेंटरों पर CCTV और मोबाइल प्रतिबंध

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में नकल के 400 मामले सामने आए हैं। मध्य प्रदेश के 8 जिलों के परीक्षा केंद्रों में CCTV और मोबाइल पर प्रतिबंध लगाया गया है।

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, esb.mp.gov.in से करें डाउनलोड

एमपी एसआई भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। उम्मीदवार esb.mp.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 28 अक्टूबर से शुरू होगी।

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के CM से पूछा, आप टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं?

इंदौर के छात्रों ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से टाइम मैनेजमेंट कैसे करते हैं पूछा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने डायरी लेखन और योग की सलाह दी।

धार में चलती कार में लगी आग, 4 युवकों की दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

धार में चलती कार में लगी आग से 4 युवकों की दर्दनाक मौत हुई जबकि 1 युवक गंभीर रूप से घायल है। तेज रफ्तार कार का टायर फटना हादसे की वजह बना।

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया

इंदौर स्वास्थ्य विभाग में अटैचमेंट फर्जीवाड़ा उजागर, अफसरों से शपथ पत्र मांगा गया। विभाग ने 175 अटैचमेंट रद्द किए।