आगरा का नौसैनिक जवान निकला जासूस: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए काम करने के आरोप में गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश एटीएस को आगरा में बड़ी सफलता मिली है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के लिए कथित रूप से जासूसी करने के आरोप में एटीएस ने भारतीय नौसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आदर्श कुमार उर्फ लकी के रूप में हुई है, जो भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर केरल में तैनात था।
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Bankipur की उम्मीदवार वीणा मानवी नामांकन भरते ही गिरफ्तार, तेज प्रताप यादव ने दिया था टिकट
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
एटीएस को लगातार सूचना मिल रही थी कि एक व्यक्ति पाकिस्तान आधारित एजेंटों के संपर्क में रहकर भारत से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर रहा है। इस इनपुट को गंभीरता से लेते हुए एजेंसी ने इलेक्ट्रॉनिक और भौतिक निगरानी के जरिए जांच शुरू की, जिसमें आगरा निवासी आदर्श कुमार उर्फ लकी का नाम सामने आया।
जांच के दौरान यह भी पता चला कि आरोपी भारतीय नौसेना में लांस नायक के पद पर दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि (केरल) में तैनात था। एटीएस को संदेह है कि वह पाकिस्तान स्थित एजेंटों के संपर्क में रहकर उन्हें महत्वपूर्ण और संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करा रहा था।
आरोप है कि उसने युद्धपोतों और अन्य सैन्य गतिविधियों से जुड़ी रणनीतिक महत्व की तस्वीरें और जानकारी पाकिस्तान आधारित एजेंटों को भेजी। जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी सामने आए हैं, जिनसे उसकी गतिविधियों पर शक और गहरा गया।
एटीएस अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच अभी जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किन-किन लोगों के संपर्क में था और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।
आरोपी आदर्श कुमार उर्फ लकी की उम्र 24 वर्ष बताई जा रही है। उसके पिता का नाम बलवीर सिंह है और वह आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापुर का निवासी है।
एटीएस की प्रेस नोट के अनुसार आरोपी की गतिविधियां देश विरोधी पाई गई हैं और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के नेटवर्क से उसके आपराधिक संबंधों के संकेत मिले हैं। मामले में आगे की विस्तृत जांच जारी है।



