Sambit Patra ने राहुल गांधी पर जमकर साधा निशाना, कहा-नेता प्रतिपक्ष ने सदन में झूठ बोला

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह पर कई आरोप लगाए थे। इसके जवाब में भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा है। भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया कि सदन में राहुल गांधी ने कई बार झूठ बोला।

राहुल ने छात्रों पर गोली चलाने की कही थी बात

 लोकसभा में राहुल गांधी ने दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर गोली चलाई गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों पर गोली चलाने की अनुमति किसने दी। राहुल गांधी ने पूछा कि आखिर गोली चलाने का आदेश किसने दिया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर इसको लेकर आरोप लगाए। राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा ने सदन में हंगामा किया।

सरकार ने निकाला था समाधान

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में हमने देखा कि हमारे देश के होनहार छात्र आगे आए और विरोध-प्रदर्शन किया। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने छात्रों से बात की, समाधान निकला और विरोध खत्म हो गया। मुख्य मुद्दा वह था जो आजादी से लेकर 2014 तक लंबित था कि पेपर लीक को कैसे रोका जाए, परीक्षा प्रणाली को और मजबूत कैसे किया जाए, और पेपर लीक माफिया को सबसे कड़ी सजा कैसे दी जाए।

छात्रों पर किसी ने कोई गोली नहीं चलाई

संबित पात्रा ने कहा कि आज राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर गोलियां चलाई गईं। भाजपा तथ्यों की पुष्टि करने के बाद स्पष्ट और आधिकारिक तौर पर कहती है कि कोई गोली नहीं चलाई गई। राहुल गांधी ने झूठा दावा किया कि गोलियां चलाई गईं। इसके साथ ही संबित पात्रा ने कहा कि बार-बार राहुल गांधी कह रहे हैं कि क्या गृहमंत्री ने बल के इस्तेमाल का आदेश दिया, ऐसे में जानना चाहिए कि मौके पर मौजूद अधिकारी त्वरिक एक्शन का फैसला लेते हैं, देश के संवैधानिक पद पर बैठा कोई भी नेता ये फैसला नहीं लेता।

दोनों जेबों में विक्टिम कार्ड रखते हैं राहुल गांधी

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा अपना हाथ दोनों जेबों में डालकर चलते हैं।  ऐसा लगता है वह जेबों में विक्टिम कार्ड लेकर घूम रहे हैं और नए-नए झूठे आरोप लेकर आ रहे हैं। लोकसभा में माइक बंद और चालू को लेकर हुए हंगामे पर संबित पात्रा ने कहा कि सदन में राहुल गांधी का माइक चालू था। खुद से उन्होंने माइक बंद किया और फिर कहने लगे बोलने नहीं दिया जा रहा है। सभी ने देखा कि माइक चालू है।

राहुल ने फोर्स का किया अपमान

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि लड़कियों के कपड़े फाड़े, राहुल जी को सदन में ऐसा नहीं कहना चाहिए, क्योंकि इससे हमारी फोर्स का अपमान होता है। राहुल गांधी ने जो भी आज कहा वो सभी बेबुनियाद थी झूठी थी, राहुल सदन में प्रिपेयर्ड नहीं थे।

स्टूडेंट को इडियट्स और अंधभक्त कहा

संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता कर कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को लेकर जो टिप्पणी की, वह अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने छात्रों को ‘स्टूडेंट, इडियट्स और अंधभक्त’ जैसी श्रेणियों में बांटने की कोशिश की, जिसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। संबित पात्रा ने कहा कि संसद परिसर के भीतर राहुल गांधी खुद को भी ‘इडियट’ नहीं कह सकते और इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी सच्चाई जानते हैं और देश भी उसे जानता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।