ICC ODI Rankings : शुभमन गिल बने दुनिया के नंबर वन वनडे बल्लेबाज, डैरेल मिचेल को पीछे छोड़ा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। आईसीसी की ताजा रैंकिंग जारी कर दी गई है। इसमें शुभमन गिल ने नंबर 1 वनडे बल्लेबाज की कुर्सी हासिल कर ली है। उन्होंने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरेल मिचेल को पछाड़ा. गिल पिछले हफ्ते मिचेल से महज एक रेटिंग प्वाइंट पीछे थे लेकिन इस बार उन्होंने उनसे 7 अंकों की बढ़त लेते हुए नंबर 1 रैंकिंग हासिल कर ली है।

गिल का लगातार बेहतरीन प्रदर्शन

उल्लेखनीय है कि  शुभमन गिल इससे पहले भी नंबर 1 वनडे बल्लेबाज रह चुके हैं। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन शुभमन गिल को नंबर 1 पोजिशन तक ले गया है। गिल वनडे फॉर्मेट में पिछली चार पारियों में 2 अर्धशतक और एक शतक लगा चुका है। इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने तीन मैचों में सबसे ज्यादा 188 रन बनाए। इस साल शुभमन गिल 142 की औसत से 426 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी 116.71 है। गिल के वनडे करियर की बात करें तो ये खिलाड़ी 60.33 की औसत से 3379 रन बना चुका है।

👉 यह भी पढ़ें:

आईसीसी वनडे रैंकिंग में कौन कहां

आईसीसी वनडे रैंकिंग शुभमन गिल 801 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ टॉप पर हैं, वहीं डैरेल मिचेल 794 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली 767 रेटिंग प्वाइंट के साथ तीसरे और रोहित शर्मा 758 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान 712 रेटिंग के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा तीसरे स्थान पर

टी20 रैंकिंग की बात करें तो ईशान किशन पहले स्थान पर हैं। जिम्बाब्वे सीरीज के तीनों मैचों में फेल होने वाले अभिषेक शर्मा एक स्थान और लुढ़कते हुए तीसरे नंबर पर आ गए हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान दूसरे नंबर पर हैं। भारतीय टीम का आईसीसी रैंकिंग में दबदबा है। ये टीम वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में नंबर 1 पोजिशन पर काबिज है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख

ब्रिक्स नई दिल्ली घोषणा-पत्र में पहलगाम हमला, फ़लस्तीन और ग़ज़ा का उल्लेख हुआ है। इस दस्तावेज़ में आतंकवाद और संघर्ष पर चिंता जताई गई है।

अनिल धूपर को मिला शिक्षा रत्न सम्मान – एजुकेशन ल्यूमिनरी अवॉर्ड

अनिल धूपर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण के लिए शिक्षा रत्न सम्मान मिला। यह पुरस्कार आर्टेमिस एडुसोल्यूशन्स द्वारा प्रदान किया गया।

अलकायदा के गजवा-ए-हिंद प्लान का पर्दाफाश, यूपी ATS ने आजमगढ़ से नबील को दबोचा

उत्तर प्रदेश एटीएस ने गजवा-ए-हिंद योजना में शामिल मोहम्मद नबील को आजमगढ़ से गिरफ्तार किया। वह पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।

मध्यप्रदेश पुलिस के नए मुखिया की तलाश शुरू, तीन नामों पर टिकी निगाहें

मध्यप्रदेश पुलिस के नए डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरुण कपूर, उपेंद्र जैन और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव प्रमुख दावेदार हैं।

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।