Rahul Gandhi ने किया सरकार पर हमला, 10 साल में 152 पेपर लीक, एक को भी सजा नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream full article
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल ने बुधवार को कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कान्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है।  उन्होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों मंक 152 बार परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक हुए हैं, यानी औसतन हर महीने एक पेपर लीक का मामला सामने आया। राहुल गांधी ने कहा कि हर बार लाखों छात्रों को दोबारा उसी तनाव और मेहनत से गुजरना पड़ता है, लेकिन उनकी परेशानियों की कोई परवाह नहीं की जाती।

सुरक्षा बलों ने छात्रों को बुरी तरह पीटा

राहुल गांधी ने  सरकार को घेरते हुए कहा कि आप सब देखिए सुरक्षाबलों ने छात्रों को कितनी बुरी तरह से पीटा। उन्होंने आगे कहा कि आखिर देश के छात्रों के साथ ऐसा क्यों हो रहा है। उन्होंने पूछा कि छात्रों ने ऐसा क्या गलत किया है कि उनके सामने सुरक्षा बल हथियार ताने खड़े हैं। राहुल गांधी ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं और सिर्फ अपनी मांगें उठा रहे हैं। उनका कहना है कि छात्र केवल इतना चाहते हैं कि उन्हें एक निष्पक्ष और न्यायसंगत शिक्षा व्यवस्था मिले, जो उनका अधिकार है।

मानसिक दबाव का सामना कर रहे छात्र

राहुल गांधी ने कहा कि देश के कई छात्र अत्यधिक मानसिक दबाव का सामना कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा से ठीक पहले पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में कई छात्रों ने आत्महत्या तक कर ली है। राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों की आवाज सुनी जानी चाहिए और उन्हें एक भरोसेमंद तथा निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई जानी चाहिए।कांग्रेस सांसद ने आगे कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस शिक्षा प्रणाली को कभी दुनिया की बेहतरीन व्यवस्थाओं में गिना जाता था, वह आज पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है।

घसीटने वाली पुलिस ने कहा- इस सरकार को हटाइये

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस नेता ने कहा कि जब पुलिस वाले मुझे घसीटकर ले जा रहे थे तब उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाइए। ये सच है। एक ने कहा मैं राजस्थान का हूं इनको हटाइए। मैं बस वर्दी पहने हूं। एक ने कहा कि मैं हरियाणा का हूं। पुलिस भी सरकार से खुश नहीं है। वो अपने बच्चों को इसके बीच में देखते होंगे।

संकट से जूझ रही शिक्षा व्यवस्था

राहुल गांधी ने दावा किया कि कभी दुनिया की बेहतर शिक्षा प्रणालियों में गिनी जाने वाली भारतीय शिक्षा व्यवस्था अब भरोसे के संकट से जूझ रही है। उनका आरोप था कि पिछले एक दशक में 152 बार विभिन्न परीक्षाओं के पेपर लीक हुए यानी औसतन हर महीने एक बड़ी घटना सामने आई। उन्होंने कहा कि हर पेपर लीक के बाद लाखों छात्रों को दोबारा परीक्षा की तैयारी करनी पड़ती है, लेकिन अब तक किसी भी मामले में दोषियों को सजा नहीं मिली।  राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि यदि इतने मामलों के बावजूद कोई दोषी नहीं ठहराया गया, तो इसका मतलब है कि व्यवस्था में गंभीर खामियां हैं।

कल मुंह से खून निकल रहा था

राहुल गांधी ने कहा कि मैं छात्र आंदोलन को पूरा सपोर्ट कर रहा हूं. कल मेरे मुंह से खून निकल रहा था, लेकिन चर्चा का विषय ये है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा हो। इसके अलावा जो नीट पेपर लीक में शामिल हो उसे सजा मिले और तीसरा डिमांड है कि प्रधानमंत्री माफी मांगें। चहेरे पर चोट लगने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि मुझे तो इसकी आदत है। मुझे इसका बहुत फर्क नहीं पड़ता है। ये छोटी कीमत है। अपने लोगों के चोट खाना मेरे लिए गर्व की बात है, अगर ऐसा है तो चार-पांच और पंच खा सकता हूं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

MP Police Bharti 2026: 22 सितंबर से 7500 पदों पर आवेदन शुरू

एमपी पुलिस भर्ती 2026 के तहत 7500 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। यह भर्ती मध्य प्रदेश के युवाओं को रोजगार का अवसर देगी।

‘दृश्‍यम 3’ ट्रेलर: विजय सलगांवकर के सामने मीरा की नई चुनौती

दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, विजय सलगांवकर को इस बार नई चुनौती का सामना करना पड़ेगा। जानिए फिल्म की कहानी और सस्पेंस के बारे में।

ED रेड पर CM शिवकुमार का भाजपा पर वार, तीन नेताओं के नाम गिनाए

ED की छापेमारी पर CM शिवकुमार ने भाजपा पर हमला बोलते हुए तीन नेताओं के नाम दिए।

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन, उमर उन नबी पर NIA की चार्जशीट

लाल किला धमाके में अल-कायदा कनेक्शन का खुलासा, NIA की चार्जशीट के अनुसार उमर उन नबी ने डिजिटल किल गाइड से प्रशिक्षण लिया।

एमपी में MBBS इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त, 21,500 रु स्टाइपेंड पर सहमति

एमपी में एमबीबीएस इंटर्न्स की हड़ताल समाप्त हो गई है और स्टाइपेंड को बढ़ाकर 21,500 रुपये कर दिया गया है।

सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23500 के नीचे फिसला

सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट। सेंसेक्स 600 अंक गिरा, निफ्टी 23,500 के नीचे फिसला।

भारत-अफगानिस्तान T20I सीरीज: 13-17 सितंबर को नई दिल्ली में मुकाबले

भारत-अफगानिस्तान टी20I सीरीज 13 से 17 सितंबर तक नई दिल्ली में होगी। श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान की कप्तानी में टीमें भिड़ेंगी।

कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली पर ED का शिकंजा, 18 ठिकानों पर छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय ने कर्नाटक के PWD मंत्री सतीश जारकीहोली पर शिकंजा कसते हुए उनके 18 ठिकानों पर छापेमारी की है।

ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर पार: भारतीय अर्थव्यवस्था पर असर

ब्रेंट क्रूड की कीमत 100 डॉलर के पार पहुंचने से भारतीय अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है। इससे महंगाई और आयात बिल बढ़ने की संभावना है।

दुबई में MP को 53 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले

मध्य प्रदेश को दुबई में 53 हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव मिला है। इससे राज्य की आर्थिक स्थिति को बल मिलने की संभावना है।