नई दिल्ली। मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली में जो कुछ भी हुआ, उससे साफ जाहिर है कि विपक्ष विशेषकर कांग्रेस ने अपना जोर दिखा दिया। पीएम आवास के पास न केवल राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ही पहुंचे बल्कि अखिलेश यादव ने भी उनका अच्छा साथ निभाया। जमकर नारेबाज हुई, इस प्रदर्शन से सहमी सरकार ने आखिरकार राहुल और प्रियंका को डिटेन कर लिया। रात में सबको रिहा कर दिया गया।
सोशल मीडिया पर इस घटनाक्रम की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर दिखाई दे रही हैं। इसे देखकर काफी दिनों बाद ऐसा लगा कि देश में अभी भी विपक्ष है। प्रदर्शन की खबर से घबराई सरकार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कई अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया.। पुलिस सभी नेताओं को बस में बैठाकर प्रदर्शनस्थल से दूर लेकर गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- भाजपा इंदौर की नगर कार्यसमिति घोषित, कांग्रेस से आए कई नेताओं को स्थान
- राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले ‘लेटर वॉर’
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए भाजपा नगर अध्यक्ष ने पटवारी को लिखा पत्र, सुझाए कई स्थान
- राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने खेला दांव, डेली कॉलेज से मांगी जगह
- दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन
- आखिर पिता दिग्विजय सिंह की विरासत कैसे संभाल पाएंगे जयवर्धन?
राहुल गांधी ने कहा-यह लड़ाई अब नहीं रुकेगी
डिटेन होने के बाद राहुल गांधी ने कहा0मोदी जी, हर जोर आजमा लो, सारी ताकत लगा लो, छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी। गिरफ्तार करो, जेल में डालो, फर्क नहीं पड़ता, मोदी सरकार की सत्ता की ताकत से ज्यादा बड़ी हमारे सत्याग्रह की शक्ति है। हमारे बच्चों के साथ हुए अत्याचार का हिसाब तो देना ही होगा।
राहुल गांधी से बात करने पहुंचे थे जितेंद्र सिंह
धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने हाथों में हथकड़ियां पहनकर छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का सांकेतिक विरोध किया। इससे पहले, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह सचिव गोविंद मोहन मौके पर पहुंचे और राहुल गांधी से धरना समाप्त करने का आग्रह किया। राहुल गांधी ने छात्रों को न्याय दिलाने के इच्छुक लोगों से धरने में शामिल होने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है और सरकार को इस मामले में जवाबदेही लेनी चाहिए।
पीएम-गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार न तो घटना की जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस पर चर्चा की अनुमति दे रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि विपक्ष सदन में इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहता है, लेकिन उसे बोलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का जिक्र करते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
राहुल गांधी क नाक से बहा खून
पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सपा चीफ अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान राहुल गांधी के नाक और छाती पर चोट लगने की खबर सामने आ रही है। कांग्रेस ने राहुल गांधी की जो तस्वीर शेयर की है उसमें उनके नाक के पास से खून बहता देखा जा सकता है।
जेपी नड्डा ने घायल युवकों से की मुलाकात
लाठी-डंडे और आंसु गैस के गोले छोड़ने के बाद केंद्र सरकार के मंत्री जेपी नड्डा ने अस्पताल जाकर सीजेपी के घायल प्रदर्शनकारियों से मुलाकात की। कल भी नड्डा ने सीजेपी के प्रतिनिधियों से मिलकर उनका ज्ञापन लिया था। इससे जाहिर है कि सरकार भी चिन्ता में आ गई है। इसका प्रमुख कारण संसद का मानसून सत्र है और सरकार को बहुत सारे बिल पास कराने हैं।



