Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। बांग्लादेशी निर्वासित लेखिका तसलीमा नसरीन लगभग 20  साल बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। 1 अगस्त को वह कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है।

उल्लेखनीय है कि 2007 में लेफ्ट फ्रंट सरकार के कार्यकाल के दौरान कोलकाता छोड़ दिया था, जब उनकी लेखनी को लेकर हुए हिंसक विरोध-प्रदर्शनों के कारण कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी। तब से उनकी वापसी के कई प्रयास असफल रहे हैं और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे।

सेक्युलर मिशन के कार्यक्रम में होंगी शामिल

 इस बार उन्हें ‘सेक्युलर मिशन’ और ‘ह्यूमन राइट्स एंड बांग्लादेश फ्रीडम फाइटर्स फाउंडेशन’ ने आमंत्रित किया है। आयोजकों ने कहा कि यह निमंत्रण कट्टरपंथ के खिलाफ उनके लंबे समय से चले आ रहे रुख और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के लिए उनकी वकालत को सम्मान देने के लिए दिया गया है। नसरीन ने अक्सर कोलकाता को अपने दिल के सबसे करीब का शहर बताया है। हालाकि, धार्मिक कट्टरपंथी समूहों के विरोध और सुरक्षा संबंधी लगातार चिंताओं के कारण वह लगभग 20 वर्षों तक इस शहर से दूर रहीं। महिलाओं के अधिकारों, धर्मनिरपेक्षता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बेबाक विचारों के लिए जानी जाने वाली नसरीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसा और विवाद, दोनों ही मिले हैं।

शुभेंदु सरकार की तारीफ की थी

बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तसलीमा नसरीन ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट की। उन्होंने शुभेंदु सरकार की तारीफ की थी। तसलीमा नसरीने ने कहा था कि मुझे उम्मीद है कि अब हालात बदल सकते हैं। मैं हमेशा से कोलकाता लौटना चाहती थी, लेकिन यह मेरी एक अधूरी ख्वाहिश ही बनी रही, क्योंकि न तो वाम मोर्चा सरकार ने और न ही तृणमूल सरकार ने इसकी अनुमति दी।

कार्यक्रम में कविताएं भी पढ़ेंगी

तस्लीमा नसरीन ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि वह 1 अगस्त को कोलकाता के रवींद्र सदन में आयोजित होने वाले एक ‘कट्टरता विरोधी साहित्यिक कार्यक्रम’ में हिस्सा लेंगी। इस कार्यक्रम में वह अपनी कविताएं भी पढ़ेंगी। यह कार्यक्रम कई धर्मनिरपेक्ष और कट्टरता विरोधी संगठनों द्वारा मिलकर आयोजित किया जा रहा है। बंगाल में भाजपा सरकार बनने के बाद इस आयोजन को अभिव्यक्ति की आजादी और धर्मनिरपेक्षता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया, दीपिका ने 8 गोल किए

एशियन गेम्स में भारत ने उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया। दीपिका ने आठ गोल कर टीम को जीत दिलाई।

MP में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना, जानें हालात

मध्य प्रदेश में मानसून के आखिरी दौर में फिर बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

MP में मानसून का आखिरी दौर, इंदौर-भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून का आखिरी दौर शुरू हो चुका है। इंदौर, भोपाल समेत कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बारिश की संभावना बताई है।

इंदौर में मरीज की मौत के बाद हंगामा, JDA ने डीन को FIR और प्रवेश व्यवस्था पर पत्र भेजा

इंदौर में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा हुआ। JDA ने डीन को FIR दर्ज करने और प्रवेश व्यवस्था सुधारने की मांग की।

भोपाल शाहपुरा में जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी, 13 गिरफ्तार, दो SAF जवान भी शामिल

भोपाल शाहपुरा में जुआ फड़ पर पुलिस की छापेमारी में 13 लोग गिरफ्तार हुए। इसमें दो SAF जवान भी शामिल हैं। कार्रवाई से जुड़ी पूरी जानकारी यहां।

इंदौर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे की जांच जारी

इंदौर में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत की घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।