नई दिल्ली। दिल्ली के रोहिणी में मंगलवार शाम को एक पांच मंजिला निर्माणाधीन भवन ढह गया। एल-शेप कोने की इमारत का मलबा सड़क पर आ गिरा। वहां से गुजर रहा एक बाइक सवार मलबे की चपेट में आ गया, जबकि रोड पर खड़ी कई गाड़ियां भी मलबे की चपेट में आ गईं। इस हादसे में एक की मौत हो गई है, जबकि कुछ लोग घायल हैं। कई लोगों के दबे होने की आशंका भी है।
बताया जाता है कि हादसे के समय इमारत में कई मजदूर काम कर रहे थे। वह मलबे में दब गए। कुछ ही देर बाद पुलिस व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव का काम शुरू हुआ।
👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्च पाउडर डाला, ईंट-डंडों से पीटा; तीन जवान घायल
- दिल्ली में CNG भरते समय ट्रक में धमाका, 2 की मौत, 5 घायल
- IIT Delhi के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, छात्रों से कहा-कैंपस से अलग चलती है जिंदगी
- पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव पर हमला, आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी चाकू लेकर घुसा एक शख्स
- दिल्ली में आज दिखा विपक्ष का दम, राहुल गांधी और प्रियंका के प्रदर्शन से मचा हड़कंप, सरकार के माथे पर भी पड़ा बल
- CJP के संसद मार्च के बाद मचे बवाल से घबराई सरकार, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा घायल प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे
बाइक सवार की मौत
मलबे में एक बाइकसवार भी दब गया था। उसे निकालकर बाइक सवार व दो मजदूरों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल में बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बाकी दो मजदूरों का उपचार जारी है। दूसरी ओर हादसे की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, डीडीएमए, एमसीडी समेत बाकी बचाव दल मौके पर पहुंच गए। कई जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का काम जारी है। मलबे में चार से पांच और लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
चल रहा था फिनिशिंग का काम
पुलिस के मुताबिक हादसा रोहिणी सेक्टर-16 के जी-4 में हुआ। यहां कौने पर प्लॉट नंबर-150 में 26-26 गज के दो प्लॉट को जोड़कर ग्राउंड फ्लोर के अलावा ऊपर चार मंजिलों का निर्माण किया गया था। सभी फ्लोर का लेंटर भी डाल दिया गया था। अब बाहर से बल्लियां लगाकर उसके प्लस्टर करने के अलावा फिनिशिंग का काम चल रहा था।
सड़क पर गिरा मलबा
बताया जाता है कि बारिश के कारण यहां काम करने वाले मजदूरों की संख्या कम थी। शाम करीब 4.20 बजे अचानक इमारत भरभराकर गिर गई। इसका मलबा जी-4 और जी-5 के बीच मौजूद 20 फुटा रोड पर जा गिरा। यहां सड़क पर कई कारें खड़ी थीं। इसके अलावा सड़क से भी लोग गुजर रहे थे।
कई लोगों के फंसे होने की आशंका
प्राथमिक जानकारी के अनुसार मलबे से दो लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। वहीं आशंका है कि अभी भी 5 से 10 लोग मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। हालांकि प्रशासन ने अभी तक फंसे लोगों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
बारिश के कारण हुआ हादसा
बताया जाता है कि लगातार हो रही बारिश के कारण निर्माणाधीन भवन की संरचना कमजोर पड़ गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। हालांकि इमारत गिरने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।फिलहाल पुलिस, दमकल विभाग और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।



