Mirzapur The Movie : कालीन भैया का फिर दिखेगा भौकाल, रवि किशन और पंचायत के सचिव जी की भी एंट्री

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। ओटीटी पर धमाल मचा चुकी वेब सीरीज मिर्जापुर अब बड़े पर्दे पर भौकाल मचाने के लिए तैयार है। मेकर्स ने ‘मिर्जापुर- द मूवी’ का टीजर जारी कर दिया है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु काफी खतरनाक अवतार में नजर आए। तीनों के बीच मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई जारी है। टीजर मेंं अली फजल और दिव्येंदु शानदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

रवि किशन और जितेंद्र कुमार की एंट्री

फिल्म में पंचायत फेम जितेंद्र कुमार और रवि किशन की एंट्री हुई है। दोनों टीजर में काफी अलग और अनोखे अंदाज में नजर आए हैं। टीजर देखकर लगता है कि दोनों का रोल काफी अहम होने वाला है। करीब 2 मिनट 22 सेकंड लंबे इस टीजर की शुरुआत कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) के दमदार सीन से होती है। पूजा-पाठ के बीच वह अपने उत्तराधिकारी को लेकर चिंता जाहिर करते नजर आते हैं। इसके बाद स्क्रीन पर गुड्डू पंडित की एंट्री होती है, जो अपने पिता के सामने सत्ता की भूख को लेकर अपनी सोच रखते हैं।

👉 यह भी पढ़ें:

आखिर टीजर में क्या दिखता है

टीज़र से पता चलता है कि यह कहानी 2018 में सेट है और यह सीजन 1 की घटनाओं से पहले और उनके साथ-साथ चलती है, इसका मतलब है कि मुन्ना, जिसकी मौत सीज़न 2 के आखिर में हो गई थी, वह यहाँ अभी भी ज़िंदा है, कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) को चिंता है कि उनका बेटा मुन्ना उनकी गद्दी का सही वारिस नहीं है। वहीं, पंडित भाई अली फ़ज़ल और जितेंद्र मुन्ना के साम्राज्य को खत्म करने और खुद को मिर्ज़ापुर का राजा बनाने की राह पर हैं। टीज़र में शो के कई जाने-पहचाने चेहरे दिखते हैं और रवि किशन का निभाया एक नया किरदार भी सामने आता है।

ये चेहरे नजर आएंगे नजर

इस फिल्म में ‘मिर्जापुर’ के आइकॉनिक किरदार फिर से देखने को मिलेंगे। कलीन भैया, गुड्डू पंडित और साथ ही सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले किरदार मुन्ना भैया दिव्येंदु की वापसी भी होगी। इसमें जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता गौड़, सुशांत सिंह, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, कुलभूषण खरबंदा, सोनल चौहान, प्रमोद पाठक और अनंगशा बिस्वास शामिल हैं।

4 सितंबर को होगी रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है। इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं। इसे 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

ये डायलॉग भी टीजर में सुनाई दिए

पंकज त्रिपाठी- ‘काबिल औलाद बहुत मुश्किल से मिलती है और कभी-कभी नहीं भी मिलती है।’

जितेंद्र कुमार- ‘हमें एम्पायर चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है।’

रवि किशन- ‘हम कब बोले कि नमक खाने में डालना है।’

पंकज त्रिपाठी- ‘सारी प्रजा को मार देंगे, तो राज किसपर करेंगे।’ 

शीबा चड्ढा- ‘जानते हो ना किसकी मम्मी हैं हम।’ फिल्म की स्टारकास्ट

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी का दो टूक जवाब-सर्वसम्मति से पारित हुआ था प्रस्ताव, नहीं रोक सकते प्रोजेक्ट

यशवंत क्लब की कंस्ट्रक्शन कमेटी ने मास्टर प्लान को लेकर उठाई गई आपत्तियों पर जवाब दिया। कमेटी ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों को रोकने की मांग को अस्वीकार्य बताया।

इंदौर की बदहाल सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था पर हाईकोर्ट नाराज, सुनवाई के दौरान उठे कई मुद्दे

इंदौर की खराब सड़कों और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हाईकोर्ट ने नगर निगम और विभागों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। यातायात सुधार के लिए कई सुझाव भी दिए गए।

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की एडवांस बुकिंग में 22 लाख टिकट बिके, 42 करोड़ से अधिक कमाई

रजनीकांत की जेलर 2 की एडवांस बुकिंग में 22 लाख से अधिक टिकट बिक चुके हैं। कुल कमाई 42 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच गई है।

ओवैसी का पीएम पर निशाना, कहा- पश्चिमी देशों की ‘गोरी चमड़ी’ से डरते हैं मोदी

ओवैसी ने आजमगढ़ में कहा, मेरी दाढ़ी सफेद हो गई पर मैं अभी तक सेट नहीं हुआ। उन्होंने पीएम मोदी पर भी निशाना साधा।

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का किया समर्थन, कहा देश को एकजुट होना होगा

अभिजीत दीपके ने INDI गठबंधन के प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने देश को एकजुट होकर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तक विरोध जारी रखने को कहा।

शेयर बाजार में तेजी: सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल, निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली

शेयर बाजार में तेजी से सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल आया। निवेशकों के चेहरे पर खुशहाली दिखी और बाजार पूंजीकरण बढ़ा।

पीयूष गोयल ने किया राहुल गांधी पर हमला, कहा- कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल

पीयूष गोयल ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा कांग्रेस ने बनाया था CEC को मंत्री-राज्यपाल। चुनाव आयोग की स्वतंत्रता पर बहस तेज।

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने टास्क फोर्स ने लास्ट मिनट तैयारी प्रस्तावित किया

NEET परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए टास्क फोर्स ने अंतिम समय में प्रश्नपत्र बनाने का सुझाव दिया है। यह कदम परीक्षा की सुरक्षा बढ़ाएगा।

जियोपीसी से पढ़ाई के लिए कम खर्च में मिलेगा कंप्यूटर, एआई का भी कर सकेंगे इस्तेमाल

रिलायंस जियो ने जियोपीसी सेवा शुरू की है, जो छात्रों को क्लाउड के जरिए कंप्यूटर और एआई की सुविधा कम खर्च में देती है। इससे नए कंप्यूटर खरीदने की जरूरत नहीं होगी।

ब्लूमबर्ग इकोनॉमी फोरम में पीएम मोदी बोले, भारत लोकतंत्र की जननी है

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम में भारत लोकतंत्र की जननी होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का समृद्ध इतिहास इसकी लोकतांत्रिक ताकत है।