टॉक्सिक अब 19 मार्च की जगह 4 जून को होगी रिलीज, मिडिल ईस्ट में तनाव के कारण मेकर्स ने लिया फैसला

Date:

मुंबई। मिडिल ईस्ट में तनाव को देखते हुए कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। अब यह फिल्म 19 मार्च की जगह 4 जून 2026 को रिलीज होगी। मेकर्स का कहना है कि ग्लोबल विजन के साथ बनी इस फिल्म के लिए मौजूदा हालात अनुकूल नहीं हैं।

उल्लेखनीय है कि इसी समय पर रणवीर सिंह की धुरंधर 2 भी रिलीज होनेवाली थी। अब टॉक्सिक के टलने से रणवीर सिंह की धुरंधर 2 को बड़ा फायदा मिला है, जो अब 19 मार्च को सोलो रिलीज होगी। होली के दिन 4 मार्च को मेकर्स ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिस तरह के हालात अभी बने हुए हैं वे ज्यादा से ज्यादा ऑडियंस तक पहुंचने के उनके मकसद पर असर डाल सकता है। यह फैसला उनके पार्टनर्स और ऑडियंस को देखते हुए लिया गया है। आपके प्यार, सपोर्ट और पेशेंस के लिए धन्यवाद। पोस्ट के आखिर में उन्होंने रिलीज डेट बताई। मेकर्स ने पोस्ट में लिखा कि कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट की गई यह फिल्म देश और दुनिया के दर्शकों से जुड़ने के विश्वास के साथ बनाई गई है। कई सालों की मेहनत के बाद हम 19 मार्च को यह फिल्म आप सभी के साथ साझा करने को उत्साहित थे, लेकिन मौजूदा अनिश्चितता, खासकर मिडिल ईस्ट के हालात, हमारे उस उद्देश्य को प्रभावित कर रहे हैं जिसके तहत हम अधिकतम दर्शकों तक पहुंचना चाहते थे। अपने पार्टनर्स और दर्शकों के हित में हमने गहन विचार के बाद रिलीज को आगे बढ़ाने का कठिन लेकिन जरूरी फैसला लिया है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजनाथ बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले: शांति हमारी ताकत, सेना को मिली खुली छूट। सेना प्रमुख ने इसे आत्मविश्वास बढ़ाने वाला बताया।

केतन हत्याकांड: करीबी रितेश हिंगे गिरफ्तार, पुलिस के बड़े खुलासे

केतन अग्रवाल हत्याकांड में रितेश हिंगे की गिरफ्तारी से मामले में नया मोड़। पुलिस की जांच में संलिप्तता के पुख्ता सबूत मिले।

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को, जानें काउंटिंग डेट

5 राज्यों की 6 सीटों पर उपचुनाव 6 अक्टूबर को होगा। असम की एक लोकसभा सीट और 5 विधानसभा सीटें शामिल हैं।

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ की सैन्य खरीद को दी मंजूरी

रक्षा मंत्री ने 1.10 लाख करोड़ रुपये की सैन्य खरीद को मंजूरी दी। यह कदम भारतीय रक्षा तैयारियों को मजबूत करेगा।

पिछड़ रहा है इंदौर…महापौर और कमिश्नर को बधाई

इंदौर की हवा और सफाई की स्थिति बिगड़ रही है। महापौर और निगमायुक्त की निष्क्रियता पर सवाल।

सत्य निकेतन हादसा: मालिक हरिराम बंसल गिरफ्तार

सत्य निकेतन हादसे के मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी से मामले में नई गति आई है। उन्हें भिवाड़ी, राजस्थान से पुलिस ने गिरफ्तार किया।

एआईएम कांग्रेस 2026: एमपी सीएम ने दुबई में निवेशकों को किया आमंत्रित

एआईएम कांग्रेस 2026 में सीएम डॉ. मोहन यादव ने दुबई में वैश्विक निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद

शेयर बाजार में गिरावट, निफ्टी 23800 के नीचे बंद। ग्लोबल मार्केट और IT स्टॉक्स का असर।

वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव फिर टले, मतदाता सूची की जांच होगी

इंदौर के वार्ड 58 और 60 के उपचुनाव मतदाता सूची की गड़बड़ियों के कारण फिर से टल गए हैं। विस्तृत जांच के बाद नया कार्यक्रम जारी होगा।

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग: चंद्रमा मिशन में साथ की तैयारी

भारत-अमेरिका अंतरिक्ष सहयोग में एक नई दिशा की शुरुआत हो रही है। अमेरिकी राजदूत ने भारत को चंद्रमा मिशन में शामिल होने का न्योता दिया।