Stock Market : सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों उछले

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार 25 जून को शेयर बाजार में तेजी दिखाई दे रही है। शुरुआती कारोबार में ही बीएसई सेंसेक्स 399 अंक उछलकर 77391 के लेवल पर दिखाई दिया, वही एनएसई निफ्टी भी 104 अंक चढ़कर 24125 के लेवल पर पहुंच गया था। आज मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडिगो के शेयरों में जोरदार खरीदारी नजर आई।

एविएशन और ऑटो सेक्टर में जोरदार खरीदारी

सेंसेक्स के हीटमैप को देखें तो आज एविएशन और ऑटो स्टॉक्स में सबसे आक्रामक खरीदारी देखी जा रही है। हवाई ईंधन की लागत घटने की उम्मीद में इंडिगो का शेयर 2.78% की जबरदस्त बढ़त के साथ ₹5348.05 पर टॉप गेनर बना हुआ है। वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा और मारुति सुजुकी के शेयरों में क्रमश: 2.66% और 2.40% की बढ़त देखी गई। इसके अलावा, अल्ट्राटेक सीमेंट (+1.42%), बजाज फाइनेंस (+1.30%) और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (+1.22%) के शेयरों ने भी सेंसेक्स की इस रैली को पूरा सपोर्ट दिया।

पावरग्रिड, टाइटन में कमजोरी

सेंसेक्स हीटमैप के अनुसार पावरग्रिड 0.93% और टाइटन 0.69% की कमजोरी के साथ प्रमुख लूजर्स बने हुए हैं। इसके साथ ही इंफोसिस (-0.63%), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (-0.53%), और एशियन पेंट्स (-0.45%) के शेयरों पर भी दबाव दिख रहा है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

कच्चे तेल की कीमतें गिरने का असर भी बाजार की तेजी का एक कारण रहा है। गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड का भाव 73.74 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो 4.33% की गिरावट दर्शाता है। वहीं अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड 69.90 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जिसमें 44 सेंट या 0.63% की गिरावट दर्ज की गई। सिर्फ ब्रेंट और WTI ही नहीं, बल्कि एशिया के अन्य क्षेत्रीय कच्चे तेल बेंचमार्क में भी कमजोरी देखने को मिली। तेल की कीमतों में यह गिरावट इस बात का संकेत है कि बाजार अब मध्य पूर्व में तनाव कम होने की संभावना को ध्यान में रखकर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में उछाल

अमेरिकी चिपमेकर कंपनी Micron के शानदार नतीजे और क्वालकॉम (Qualcomm) के बेहतरीन अर्निंग आउटलुक को देखते हुए आज एशियाई बाजारों में बंपर उछाल आया. जापान का निक्केई 225  इंडेक्स 3.37% तक चढ़ गया. इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. आज भारतीय आईटी दिग्गजों- TCS, Infosys और Wipro के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है।

आज लगातार दूसरे दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी है. एक तरफ सेंसेक्स 399 अंक उछलकर 77391 के लेवल पर खुला. वहीं, निफ्टी 50 भी 104 अंक चढ़कर 24125 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की.

आईटी शेयरों में तेजी

अमेरिकी चिपमेकर कंपनी Micron के शानदार नतीजे और क्वालकॉम (Qualcomm) के बेहतरीन अर्निंग आउटलुक को देखते हुए आज एशियाई बाजारों में बंपर उछाल आया. जापान का निक्केई 225  इंडेक्स 3.37% तक चढ़ गया. इसका असर आज भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. आज भारतीय आईटी दिग्गजों- TCS, Infosys और Wipro के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है.

एशियाई बाजारों के हाल

आज एशियाई बाजारों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है. अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन (Microm) के शानदार नतीजे, चिप बनाने वाली कंपनी क्वालकॉम (Qualcomm) के ब्लॉकबस्ट अर्निंग आउटलुक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सेक्टर में भारी डिमांड के दम पर एशियाई बाजारों में पिछले दो दिनों की गिरावट के बाद रिकवरी करते हुए मजबूती से ट्रेंड कर रहे हैं. इस दौरान जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 3.37% की बढ़त देखी जा रही है. दक्षिण कोरिया का कोस्पी भी 4.89%-5.5% तक उछल गया है. हैंगसेंग भी 0.3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है. चीन का शंघाई कंपोजिट भी हरे निशान पर है.

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस

मैहर में 11 दिन तक बंद रहेगी रोपवे सेवा, शारदीय नवरात्रि से पहले मेंटेनेंस के कारण। श्रद्धालुओं को सीढ़ी मार्ग से मां शारदा मंदिर पहुंचना होगा।

टीएमसी ने राहुल गांधी का किया समर्थन, कहा-राजनीति में मस्ती-मजाक जरूरी

ममता बनर्जी ने राहुल गांधी का समर्थन किया है और राजनीति में मस्ती-मजाक की जरूरत पर जोर दिया है। टीएमसी ने पीएम मोदी की मिमिक्री पर राहुल का बचाव किया।

‘छात्रों की गूंज’ : कमजोर स्क्रिप्ट ने फ्लॉप करा दी एक सुपर हिट फिल्म!

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में संवादात्मक प्रयास के बावजूद कमजोर स्क्रिप्ट ने इसे सुपरहिट बनने से रोका। भाजपा ने इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगाया।

विजय सेतुपति ने की ‘महाराजा 2’ की पुष्टि, हॉलीवुड रीमेक भी होगा

विजय सेतुपति ने महाराजा 2 की पुष्टि की है। फिल्म के हॉलीवुड रीमेक के अधिकार भी बिक चुके हैं। यह खबर तमिल सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।

केजरीवाल का राहुल गांधी पर हमला: पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन

केजरीवाल ने पंजाब में नशा कांग्रेस, अकाली और BJP की देन बताया। राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने नशाखोरी पर सवाल उठाए।

10 महीने पहले हुई लव मैरिज, प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत

प्रयागराज में दरोगा की पत्नी की मौत से इलाके में तनाव बढ़ा है। 10 महीने पहले हुई थी उनकी लव मैरिज। पुलिस जांच जारी है।