तमिलनाडु के थूथुकुडी जिले से एक दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। एट्टयपुरम के पास अयन राजापट्टी स्थित बालाजी फायर वर्क्स फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके ने पूरे इलाके को दहला दिया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और देखते ही देखते फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा मलबे में तब्दील हो गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर कई मजदूर पटाखे बनाने के काम में जुटे हुए थे। अचानक हुए विस्फोट ने अफरा-तफरी मचा दी। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। मृतक महिला की पहचान मरियम्माल के रूप में हुई है, जो नथथुपट्टी की रहने वाली थीं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Ahmedabad की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट , 8 की मौत, 10 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया दुख
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
घायलों में तीन मजदूरों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तत्काल सात्तूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैक्ट्री के तीन कमरे पूरी तरह तबाह हो गए, जबकि दो अन्य कमरे गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन कमरों के कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही कोविलपट्टी और विलाथिकुलम से दमकल विभाग और बचाव दल की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। वहीं, पुलिस और संबंधित विभागों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में सुरक्षा मानकों और विस्फोट के संभावित कारणों को खंगाला जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इतनी बड़ी दुर्घटना कैसे हुई? क्या सुरक्षा नियमों की अनदेखी की गई थी, या इसके पीछे कोई और वजह है? जांच पूरी होने के बाद ही इसका स्पष्ट जवाब सामने आ सकेगा।



