नई दिल्ली। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्रंप के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते।
उल्लेखनीय है कि इतालवी ब्रॉडकास्टर ‘La7’ को दिए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने आरोप लगाया कि फ्रांस के एवियन में आयोजित 52वें जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ एक तस्वीर खिंचवाने के लिए ‘भीख’ मांगी थी। ट्रंप ने आगे कहा -मेलोनी? उन्होंने मुझसे फोटो के लिए भीख मांगी थी, मुझे उनके लिए दुख महसूस हुआ (तरस आ गया), इसलिए मैं मान गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- होर्मुज स्ट्रेट से हटाई गईं सभी बारूदी सुरंगें? ट्रंप ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी
- ट्रंप की कनाडा को बड़ी टैरिफ धमकी: कार-ट्रक और ऑटो पार्ट्स पर अब 50% शुल्क!
- होर्मुज स्ट्रेट को ‘नया अमेरिकी क्षेत्र’ बताने वाला ट्रंप का नक्शा, ईरान से फिर बढ़ा तनाव
- ट्रंप का बड़ा दावा: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बताया ‘अमेरिकी क्षेत्र’, ईरान को परमाणु हथियार पर चेतावनी
- होर्मुज स्ट्रेट पर ट्रंप का बड़ा दावा! ईरान ने बताया ‘भ्रमित’, बढ़ा अमेरिका-ईरान तनाव
- डोनाल्ड ट्रंप ने की भारत की चुनाव व्यवस्था की तारीफ, बोले- ‘हर वोटर के पास वैध Photo ID’
मेलोनी ने कहा-ट्रंप के बयान पूरी तरह काल्पनिक
डोनाल्ड ट्रंप की इस टिप्पणी पर जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर एक वीडियो संदेश साझा कर ट्रंप के दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया। मेलोनी ने कहा कि मैं ट्रंप के इन पूरी तरह से मनगढ़ंत शब्दों से स्तब्ध हूं। कुछ चीजों का तुरंत जवाब देना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से काल्पनिक हैं। मैं सचमुच हैरान हूं। मुझे नहीं पता कि संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रपति अपने ही सहयोगियों के साथ ऐसा व्यवहार क्यों करता है। आखिरकार, यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ है।
इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते
प्रधानमंत्री मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति की राजनयिक प्राथमिकताओं पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं केवल इतना कह सकती हूं कि यह शर्म की बात है कि उनके पास पश्चिम के दुश्मनों, अमेरिका के दुश्मनों और उन नेतृत्वों के खिलाफ वैसी प्रतिबद्धता नहीं है, जिनके प्रति वे बहुत अधिक उदार दिखाई देते हैं। एक बात उन्हें याद रखनी चाहिए कि इटली और मैं कभी भीख नहीं मांगते।
इटली के उप-प्रधानमंत्री ने रद्द की अमेरिका यात्रा
ट्रंप की इस टिप्पणी के बाद कूटनीतिक स्तर पर इसके गंभीर परिणाम देखने को मिले हैं। इटली के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो ताजानी ने 21 और 22 जून को होने वाले अपने प्रस्तावित अमेरिका दौरे को तुरंत रद्द कर दिया है। ताजानी ने एक्स पर पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान को अपमानजनक बताया और कहा कि यह पूरे देश का अपमान है।
कुछ बातों का जवाब तुरंत देना जरूरी
इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने अपने बयान के शुरुआत में ही कहा कि कुछ बातों का तुरंत जवाब दिया जाना जरूरी होता है। डोनाल्ड ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठे हैं। सच कहूं तो मैं बेहद हैरान और स्तब्ध हूं।अपने बयान में मेलोनी ने यह भी संकेत दिया कि ट्रंप कई ऐसे वैश्विक नेताओं के प्रति अपेक्षाकृत नरम रुख अपनाते हैं, जिनकी नीतियां पश्चिमी देशों के हितों के विपरीत मानी जाती हैं। उन्होंने कहा कि सहयोगियों पर दबाव बनाना आसान है, लेकिन असली नेतृत्व विरोधियों के सामने मजबूती दिखाने में नजर आता है।



