मध्यप्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर आई सामने, टैलेंट हंट विवाद के बाद मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का इस्तीफा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर है। हाल ही में टैलेंट हंट हुआ था, जिसके कारण खींचतान और बढ़ गई ती। इसी विवाद में मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग अध्यक्ष मुकेश नायक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजा है।

हालांकि मुकेश नायक ने अपने इस्तीफे में कहा है कि वे नए लोगों को आगे आने का अवसर देना चाहते हैं। उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख किया कि दो वर्षों का कार्यकाल उन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाया। मुकेश नायक का कहना है कि संगठन के हित में यह फैसला लिया है और इस पर वे पहले भी प्रबंधन समिति की बैठक में अपनी बात रख चुके थे।

👉 यह भी पढ़ें:

मध्यप्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी एक बार फिर आई सामने, टैलेंट हंट विवाद के बाद मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक का इस्तीफा

प्रवक्ताओं के टैलेंट हंट को लेकर हुआ था विवाद

कांग्रेस में प्रवक्ताओं के टैलेंट हंट कार्यक्रम को विवाद हुआ था। जहां एक ही उद्देश्य के लिए अलग–अलग पदाधिकारियों द्वारा कमेटियां बना दी गईं। नतीजा यह हुआ कि लेटर पर लेटर जारी हुए और अंत में प्रभारी महासचिव ने बनी हुई समिति को ही निरस्त कर दिया। इस घटनाक्रम से साफ जाहिर है कि पार्टी में गुटबाजी किस कदर हावी है और नेताओं में आपस में समन्वय नहीं हैं।

मुकेश नायक ने बनाई थी 13 सदस्यीय कमेटी

मुकेश नायक ने हाल ही में 13 सदस्यीय टैलेंट हंट कमेटी का गठन किया। इस प्रक्रिया को व्यवस्थित करने के लिए पूरे प्रदेश को छह क्लस्टर में बांटने का निर्णय भी लिया गया। इसका उद्देश्य प्रवक्ताओं की पहचान और प्रशिक्षण को क्षेत्रीय स्तर पर बेहतर बनाना बताया गया। मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी महासचिव अभय तिवारी ने मीडिया अध्यक्ष द्वारा गठित इस समिति को निरस्त कर दिया। उनके आदेश के बाद पूरी कवायद पर सवाल खड़े हो गए।

एक ही आयोजन के लिए आपस में भिड़े पदाधिकारी

मीडिया अध्यक्ष मुकेश नायक द्वारा बनाई गई इस कमेटी को मीडिया और कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी महासचिव अभय तिवारी ने निरस्त कर दिया। उन्होंने पत्र जारी कर स्पष्ट किया कि इस तरह की कमेटी का गठन उनके विभाग की अनुमति और समन्वय के बिना किया गया है। इससे पहले संगठन प्रभारी महासचिव संजय कामले ने 09 दिसंबर को ही टैलेंट हंट को लेकर एक अलग कमेटी के गठन का पत्र जारी कर दिया था। यानी एक ही टैलेंट हंट कार्यक्रम के लिए एक कमेटी संगठन प्रभारी की, दूसरी मीडिया अध्यक्ष की और फिर तीसरी कार्रवाई के तौर पर कम्युनिकेशन विभाग द्वारा निरस्त कर दी गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भारतीय महिला हॉकी टीम ने पहली बार हासिल किया एफआईएच विश्व रैंकिंग में पांचवां स्थान

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच विश्व रैंकिंग में पहली बार पांचवां स्थान हासिल किया। चीन पर 6-2 की जीत के बाद टीम ने इतिहास रचा।

सायोनी घोष समेत 20 TMC बागी सांसदों ने स्पीकर को दिया जवाब, संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं

सायोनी घोष समेत 20 तृणमूल कांग्रेस बागी सांसदों ने दलबदल कानून पर स्पीकर को जवाब सौंपा। सांसदों ने कहा- संसदीय नियमों का उल्लंघन नहीं।

यूएई के रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर, 13 की मौत, भारतीय भी शामिल

रास अल खैमाह में बस-ट्रक टक्कर में 13 लोगों की मौत, 14 घायल। हादसे में भारतीय नागरिक भी शामिल, दूतावास ने हेल्पलाइन जारी की।

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में बनाया शतक, 52 गेंदों में 200 रन

एशिया कप राइजिंग स्टार्स में वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में शतक और 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा। इंडिया-ए ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।

कार्तिगई दीपम उत्सव: पुजारियों ने उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर जलाया दीया

कार्तिगई दीपम उत्सव में तिरुप्परनकुंद्रम के उच्छिपिल्लैयार मंदिर पर पारंपरिक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

CBI ने दमोह के डाक निरीक्षक को 8 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा

दमोह डाक निरीक्षक रिश्वत मामले में सीबीआई ने उप-विभागीय डाक निरीक्षक को 8,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में मामला दर्ज।

प्रियंका गांधी ने बताया बचपन का किस्सा, स्कूल में लड़के को मारा था थप्पड़

प्रियंका गांधी का बचपन का किस्सा: 1977 के चुनाव के बाद स्कूल में छात्र को थप्पड़ मारने का वाकया वीडियो में साझा किया। राहुल गांधी ने भी अपना अनुभव बताया।

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग

चीन से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट की अगरतला में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को हुई। मेडिकल इमरजेंसी के कारण विमान को एमबीबी एयरपोर्ट पर उतारा गया।

नागपुर से लूटे गए 3.74 करोड़ रुपये बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिले

नागपुर लूट मामले की 3.74 करोड़ की नकदी बालाघाट के खेत में भूसे के नीचे मिली। दो आरोपी गिरफ्तार, चार फरार, पुलिस की जांच जारी।

उत्तर प्रदेश में एकनाथ शिंदे की एंट्री, 35 सीटों पर हिंदुत्व एजेंडे के साथ चुनाव लड़ेगी शिवसेना

उत्तर प्रदेश में शिवसेना ने हिंदुत्व एजेंडे के तहत 35 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया। प्रयागराज में पार्टी ने गठबंधन और रणनीति स्पष्ट की।