भोपाल। मध्यप्रदेश राज्यसभा चुनाव से कांग्रेस पूरी तरह बाहर हो गई है। कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का पर्चा रद्द होने के बाद आज गुरुवार को भाजपा के तीनों उम्मीदवारों को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया है। इस पर पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और कमलनाथ ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है।
दिग्गी बोले-मिलीजुली चोरी हुई है
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होने और सुप्रीम कोर्ट के कल सुनवाई के फैसले पर कहा कि हमको मालूम था, चोरी हुई है। इस चोरी में सभी शामिल हैं। न केवल राज्य और केंद्र, बल्कि चुनाव आयोग भी और माननीय, मुझे कहना पड़ रहा है, सुप्रीम कोर्ट भी। जब सुप्रीम कोर्ट को मालूम था कि हमारी पिटीशन चार बजे के बाद खत्म हो जाएगी, तो सुना क्यों नहीं? आज की तारीख क्यों लगाई? सब मिली-जुली चोरी है। मीनाक्षी नटराजन का कोई केस नहीं है। उनके जैसा गांधीवादी व्यक्ति मैंने राजनीति में नहीं देखा है। उसे ऐसा दिखाया जा रहा है, जैसे उसने अपराध किया हो। क्या मजाक है?
👉 यह भी पढ़ें:
- राहुल गांधी पर FIR से भड़की MP कांग्रेस, जीतू पटवारी और कमलनाथ ने BJP पर साधा निशाना
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- सावन सोनकर के बहाने दिग्विजय सिंह ने कर दिया बड़ा इशारा, संदेश साफ है-70 पार वाले संभल जाएं
आंखों में धूल झोंकने की कोशिश
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस मुद्दे को लेकर एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि प्रदेश में भाजपा के तीनों राज्यसभा प्रत्याशियों को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र देना प्रदेश की जनता और लोकतंत्र के साथ धोखा है। जब कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर निर्वाचन आयोग ने अभी तक कोई फैसला नहीं सुनाया है और सुप्रीम कोर्ट में कल इस मामले की सुनवाई होनी है, तब इस तरह की जल्दबाजी लोगों की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है। कमलनाथ ने कहा कि यह पूरी तरह से षड्यंत्रपूर्वक लोकतांत्रिक प्रक्रिया के अपहरण का मामला है। स्पष्ट है कि संवैधानिक संस्थाएं अपना कर्तव्य निभाने के बजाय भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी न्यायिक और राजनीतिक, दोनों स्तरों पर इस अन्याय का विरोध करेगी।



