ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक पर भड़के सांसद कल्याण बनर्जी, कहा-अभी भी पहले जैसा अहंकार

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। टीएमसी में बगावत के बीच कुछ ही नेता अब ममता बनर्जी के पास बचे हैं, उनमें भी असंतोष की खबरें आ रही हैं। अब ममता बनर्जी के खास सांसद कल्याण बनर्जी ने भी अभिषेक बनर्जी के रवैये को लेकर बगावती सुर अपना लिया है। उन्हेंने यहां तक कह दिया कि ममता बनर्जी या तो अभिषेक को चुनें या मुझे।  मैं अभिषेक का कर्मचारी नहीं हूं। उसमें अभी भी पहले जैसा अहंकार है।

अभिषेक की ओर से पैरवी से किया इनकार

बताया जाता है कि  कल्याण बनर्जी ने कथित जाली हस्ताक्षर विवाद से जुड़े मामले में अभिषेक बनर्जी की ओर से कानूनी पैरवी करने से इनकार कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पार्टी नेतृत्व और संगठन की कार्यशैली को लेकर भी नाराजगी जाहिर की। कल्याण बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी के व्यवहार को लेकर भी तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की बदतमीजी स्वीकार नहीं है और इसी वजह से उन्होंने मामले से दूरी बनाने का फैसला किया।

पार्टी कमजोर होने पर भी नहीं बदला रवैया

कल्याण बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को पिछले कुछ समय में कई राजनीतिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद कुछ नेताओं के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को नुकसान पहुंचा है, जबकि अभिषेक बनर्जी का अहंकार पहले जैसा ही बना हुआ है।

कल्याण बनर्जी का वीडियो हो रहा वायरल

कल्याण बनर्जी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने कहा कि  यह मेरे लिए बहुत अपमानजनक है। उनके घमंडी रवैये ने पूरी पार्टी को बर्बाद कर दिया है, उन्हें यह समझना चाहिए। उनके गलत व्यवहार ने सब कुछ खत्म कर दिया है। उन्हें हर दिन लगता है कि वे राजा हैं। बुरे समय में भी। जब मैं पार्टी के लिए और ममता बनर्जी के साथ खड़ा हूं तो अभिषेक बनर्जी के इस घमंडी रवैये के कारण मेरे लिए काम करना नामुमकिन हो गया है। कल्याण बनर्जी ने कहा कि मैं ममता बनर्जी के साथ हूँ, लेकिन उन्हें यह तय करना होगा कि अगर वे अभिषेक के बिना पार्टी नहीं चला सकतीं, तो फिर मैं उनके साथ नहीं हूं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्य प्रदेश कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता आशा के 8 माह के शावक की मौत हुई है। वन विभाग मौत के कारणों की जांच कर रहा है।

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना: धार-पीथमपुर रेलखंड पर 6 घंटे टॉली निरीक्षण

इंदौर-दाहोद रेल परियोजना के धार-पीथमपुर रेलखंड पर छह घंटे तक टॉली निरीक्षण किया गया। यह CRS निरीक्षण की तैयारी का अहम हिस्सा है।

इंदौर से कोच्चि के लिए 25 अक्टूबर से नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू

25 अक्टूबर से इंदौर-कोच्चि नई कनेक्टिंग उड़ान शुरू होने जा रही है। इंडिगो इस सेवा को गोवा और पुणे के रास्ते संचालित करेगी।

एमपी के पूर्व मंत्री डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल

डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वे मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री हैं।

डिप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा सस्पेंड, शराब ठेके में गड़बड़ी के आरोप

डीप्टी सीएम देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में ₹1 करोड़ रिश्वत लेने और फर्जी FDR मामले में आरोप लगे हैं। जांच के बाद उन्हें सस्पेंड किया गया है।

वकील की चूक से हुई थी 1093 दिन की देरी, इंदौर हाईकोर्ट ने 50 हजार की कॉस्ट माफ की

इंदौर हाईकोर्ट ने वकील की चूक की वजह से 1093 दिन की देरी को माफ किया। कोर्ट ने 50 हजार रुपये की कॉस्ट लगाई और मामले को पुनः ट्रायल कोर्ट भेजा।

असम सीएम ने कांग्रेस शासित तीन राज्यों को कहा- इस्तीफा दें, फिर बैलेट पेपर से चुनाव करें

असम मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस शासित राज्यों को इस्तीफा देने और बैलेट पेपर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने चुनाव प्रणाली पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया।

सुप्रीम कोर्ट में ECI के खिलाफ याचिका, राहुल-अखिलेश समेत कई नेताओं ने की है दायर

सुप्रीम कोर्ट में कल ECI के खिलाफ याचिका दायर की गई। राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत विपक्षी नेता इस मामले पर बहस करेंगे। मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल।

6 साल बाद बिपाशा बसु का बड़ा कमबैक, हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में अहम रोल

बिपाशा बसु ने 6 साल बाद एक्टिंग में कमबैक किया है। हंसल मेहता की क्राइम सीरीज में उनका अहम रोल होगा। प्राइम वीडियो पर जल्द रिलीज।

संजय सिंह ने PM मोदी को लिखी चिट्‌ठी, वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर विशेष सत्र बुलाने की मांग

संजय सिंह ने वोट चोरी और पुलिस कार्रवाई पर संसद में विशेष सत्र की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर चुनावी गड़बड़ी और पुलिस के दमन पर चर्चा की अपील की।