नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा में बुरी तरह हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी खंड-खंड हो रही है। पहले 58 विधायक टूटे, अब 20 सांसद टूट गए हैं और दो राज्यसभा सांसदों ने भी साथ छोड़ दिया है। ऐसे हालात में जब ममता अपने लिए जमीन तलाश रही हैं, कांग्रेस ने उन्हें पार्टी के विलय का खुला ऑफर दिया है।
बताया जाता है कि सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को टीएमसी के कांग्रेस में विलय का ऑफर दिया है। सोनिया गांधी ने ममता से कहा है कि वो टीएमसी का विलय कर दें, इसके बदले में उन्हें कांग्रेस का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जाएगा। इसके अलावा उनके भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव का पद दिया जाएगा।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- West Bengal में ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, लोगों ने गाड़ी पर पानी, पत्थर और जूते फेंके
- Mamata Banerjee को एक और झटका, टीएमसी सांसद कोयल मल्लिक ने दिया राज्यसभा से इस्तीफा
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
- Mamata Banerjee: ममता बनर्जी ने जारी किया वीडियो संदेश-मुझे चुप कराना है तो मेरी जान लेनी होगी
सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को दिया था ये ऑफर
बताया जाता है कि सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को प्रस्ताव दिया है कि TMC पर BJP के राजनीतिक हमलों को देखते हुए उन्हें अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए, वरना BJP उन्हें भी आम आदमी पार्टी की तरह परेशान करेगी। साथ ही, उनकी पार्टी के अंदरूनी लोग भी अभिषेक बनर्जी के खिलाफ हैं, इसलिए उनके लिए हालात मुश्किल हो गए हैं। ममता बनर्जी ने इस पर निर्णय लेने के लिए कुछ दिन का समय मांगा है।
राहुल और अभिषेक के बीच बैठक
इस बीच राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच भी मुलाकात हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी और अभिषेक बनर्जी के बीच 10 जनपथ पर हुई ये मुलाकात करीब डेढ़ घंटे तक चली। ये भी सामने आया है कि दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात फायदेमंद भी रही है। इसमें मौजूदा राजनीतिक हालात और हाल ही में हुए पश्चिम बंगाल चुनावों पर चर्चा हुई।
अब कांग्रेस भी करेगी अपने नेताओं से चर्चा
सोनिया गांधी के ममता बनर्जी को दिए गए ऑफर के बीच कांग्रेस ने बड़ी बैठक बुलाई है। केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 11 जून को इंदिरा भवन में AICC महासचिव, प्रभारी और प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की बैठक होगी. इस मीटिंग की अध्यक्षता कांग्रेस प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खरगे करेंगे।
हर तरफ से दबाव में है टीएमसी
पश्चिम बंगाल में सत्ता जाने के बाद टीएमसी हर तरफ से दबाव में है। विधायक और सांसद बगावत पर उतर आए हैं। टीएमसी के दूसरे सबसे बड़े नेता अभिषेक बनर्जी तक पर हमले की घटनाएं हो चुकी हैं। सत्ता का संरक्षण हटते ही पार्टी में भगदड़ की स्थिति है। तृणमूल के तमाम सांसद, विधायक और जमीनी नेता लगातार कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व के संपर्क में बने हुए हैं। अभिषेक बनर्जी के पुराने कार्यबल और रवैये को लेकर पार्टी में जो असंतोष था,वह अब खुलकर सतह पर आने लगा है। ममता यह भली-भांति जानती हैं कि केंद्रीय सत्ता के पूर्ण प्रभाव के सामने प्रादेशिक छत्रप के तौर पर अकेले टिक पाना नामुमकिन है।



