पश्चिम बंगाल की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तृणमूल कांग्रेस के प्रभावशाली नेता और पूर्व विधायक शौकत मोल्ला के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू कर दी।
दक्षिण 24 परगना के कैनिंग स्थित उनके आवास, रेस्तरां और पार्टी कार्यालय में भारी सुरक्षा बलों की मौजूदगी में तलाशी अभियान चलाया गया। सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान शौकत मोल्ला घर पर मौजूद नहीं थे, लेकिन उनके बेटे इमरान मोल्ला से लंबी पूछताछ की गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- केरल में बड़ा एक्शन: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर समेत 12 ठिकानों पर ED की रेड
- असम में यूसीसी की एंट्री, बहुविवाह पर रोक से लेकर लिव-इन रजिस्ट्रेशन तक कई बड़े बदलाव
- चंडीगढ़ में बम धमाके की धमकी से हड़कंप, कई स्कूलों और रेल ट्रैक को निशाना बनाने की धमकी
- खैबर पख्तूनख्वा में खूनी हमला: पुलिस चौकी उड़ाई, कई जवानों के मारे जाने की आशंका
यह कार्रवाई भांगड़ इलाके में हुए चर्चित बम धमाके की जांच से जुड़ी है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे। विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस बड़ी कार्रवाई ने बंगाल की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है।


