कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं
अभिषेक बनर्जी ने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कहा कि उन्हें जो करना है करने दो। वे जो चाहें कर सकते हैं। इसे ऐसे समझो, पहले सिर्फ ED और CBI थीं, और अब बंगाल पुलिस और कोलकाता पुलिस भी उनके साथ है।साथ ही कोलकाता नगर निगम भी। पहले 2-3 जांच एजेंसियां थीं, और अब 5 हो गई हैं। उन्हें लगता है कि वे मेरे पीछे 5-6 एजेंसियां लगा देंगे और मुझे डरा-धमकाकर झुका देंगे। मैं वैसा इंसान नहीं हूं। बनर्जी ने कहा कि तुम चाहे मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Abhishek Banerjee को हाईकोर्ट से राहत, अमातला में पार्टी ऑफिस गिराने पर रोक, शनिवार को हुई थी कार्रवाई
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Abhishek Banerjee को बड़ा झटका! MP High Court ने हटाई Arrest Warrant पर रोक, क्या अब बढ़ेंगी TMC नेता की मुश्किलें?
- टीएमएसी के बंटवारे पर अभिषेक बनर्जी भी रखेंगे अपना पक्ष, स्पीकर ओम बिरला ने 19 जून को बुलाया
- Bengal Political Storm: रात 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर रेड! ताला तोड़कर घुसी पुलिस? ममता बनर्जी भी तुरंत पहुंचीं
पट्टनायक के परिवार से मिलने पहुंचे थे
अभिषेक बनर्जी टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। सीआईडी के अधिकारी दूसरे आवास पर पहुंच गए। इस पर बनर्जी ने कह कि उन्हें मुझे नोटिस देना था और मुझे उसे खुद लेना था। इसलिए, वे यहां इंतजार कर रहे थे। वे गलती से कहीं और चले गए थे। शनिवार को उन्होंने बेलेघाटा में बिस्वजीत पट्टनायक के परिवार से मुलकात की। पट्टनायक की चुनाव बाद हत्या हुई थी। उनके साथ स्थानीय विधायक कुणाल घोष भी मौजूद रहे।



