बेंगलुरु। डीके शिवकुमार कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुन लिया गया है। इस फैसले के साथ ही कर्नाटक में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन जून को डीके शिवकुमार शपथ ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में लंबे समय से जद्दोजहद चल रही है। आलाकमान की लागतार कोशिशों और कई बार की बैठकों के बाद सिद्दारमैया सीएम पद छोड़ने को तैयार हुए। यह पहले से ही तय था कि डीके शिवकुमार को ही नेता चुना जाएगा, आज यानी शनिवार को उस पर मुहर लगा दी गई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद अब उनके मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। डीके शिवकुमार लंबे समय से सीएम पद की आस लगाए बैठे हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- Karnataka में गुटखा-पान मसाला पर एक साल का बैन, परिवहन भी प्रतिबंधित
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- Karnataka में निजी फोटो-वीडियो लीक करने पर अब एफआईआर जरूरी, सरकार ने दिए पुलिस को आदेश
- Karnataka Political Crisis: मंत्री पद छोड़ते ही मचा सियासी भूचाल, आखिर क्यों नाराज़ हुए रामलिंगा रेड्डी?
- Karnataka : डीके शिवकुमार ने ली कर्नाटक के नए सीएम की शपथ, सिद्धारमैया के बेटे का क्या हुआ?
सिद्धारमैया ने बैठक में रखा प्रस्ताव
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बैठक के बाद बताया कि कांग्रेस हाईकमान ने विधायक दल के नेता के लिए डीके शिवकुमार के नाम का सुझाव दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधायक दल की बैठक में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा। इसका समर्थन वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. जी. परमेश्वर ने किया। बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया।
लंबे समय से कर्नाटक में सक्रिय हैं शिवकुमार
डीके शिवकुमार लंबे समय से कर्नाटक कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में शामिल रहे हैं। कांग्रेस संगठन को राज्य में मजबूत करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि 3 जून की शाम डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बैठक में बाद शिवुकमार ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की।



