उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: शव लेकर लौट रहा परिवार खाई में गिरा, 3 की मौत, 3 गंभीर घायल

Date:

उत्तराखंड के चमोली  जिले में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। देवाल-लोहाजंग मोटर मार्ग पर ल्वाणी के पास एक ईको कार करीब 400 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार लोग देहरादून से अपने एक परिजन का पार्थिव शरीर लेकर गांव लौट रहे थे। मृतक का इलाज के दौरान देहरादून में निधन हो गया था और परिवार अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव ले जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, डीडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव अभियान चलाया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए देवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए एयर एम्बुलेंस से देहरादून रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बांक, लोहाजंग निवासी बलबीर सिंह अपने परिजनों के साथ देहरादून से गांव लौट रहे थे। वाहन में कुल छह लोग सवार थे। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। यह हादसा एक ऐसे परिवार पर दोहरी त्रासदी बनकर टूटा, जो पहले से ही अपने प्रियजन को खोने के दुख से गुजर रहा था।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीआईडी के घर पहुंचने पर भड़के टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा-तुम चाहे मेरा गला काट दो, मुझे झुकाने के लिए 7 जन्म लेने होंगे

पश्चिम बंगाल में भाजपा के सत्ता में आने के बाद टीएमसी की मुसीबत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सीआईडी की टीम टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के घर नोटिस देने पर पहुंची थी। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि मेरा गला काट दो या जो चाहो कर लो, मुझे झुकाने के लिए तुम्हें 10 बार सोचना पड़ेगा और 7 जन्म लेने पड़ेंगे। मैं कोई गद्दार नहीं हूं