मुंबई नगर निगम चुनाव: भाजपा–शिवसेना में सीट बंटवारे पर मुहर, बीएमसी में महायुति का बड़ा दांव

Date:

मुंबई नगर निगम चुनाव: भाजपा–शिवसेना में सीट बंटवारे पर मुहर, बीएमसी में महायुति का बड़ा दांव

महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में शामिल भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच मुंबई नगर निगम चुनाव को लेकर सीट शेयरिंग पर अंतिम सहमति बन गई है। 227 सदस्यीय बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव में भाजपा 137 सीटों पर जबकि शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

Seat sharing talks between Shiv Sena and BJP for the BMC elections are in  the final stages says Minister बीएमसी चुनाव को लेकर शिवसेना-भाजपा में सीट  बंटवारे की बातचीत अंतिम चरण में,

मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमित साटम ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि आज 30 दिसंबर से एक दिन पहले गहन विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि दोनों दल अपने-अपने कोटे की कुछ सीटें गठबंधन के अन्य सहयोगियों को भी आवंटित करेंगे। इसके तहत भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवार आज 30 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

इस चुनाव में महायुति गठबंधन को विपक्ष की ओर से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना चुनावी मैदान में मजबूती से उतरने की तैयारी में हैं। वहीं महायुति की एक अन्य सहयोगी, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), बीएमसी चुनाव अलग से लड़ रही है और अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, मतगणना 16 जनवरी को होगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की कुल सदस्य संख्या 227 है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related