चेन्नई। तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। नई सरकार में विजय की टीवीके पार्टी के 21 और कांग्रेस के 2 विधायकों ने मंत्री के रूप में शपथ ली।
इस कैबिनेट विस्तार में विजय की पार्टी को समर्थन देने वाली आईयूएमएल और वीसीके शामिल नहीं हैं। दोनों दलों के पास 2-2 विधायक हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के लिए कैबिनेट में एक-एक पद आरक्षित रखा गया है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपने मंत्रियों के नाम तय नहीं किए हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- सोनिया गांधी की आत्मकथा में खुलासा: 2010 में प्रणब मुखर्जी ने जताई थी PM बनने की इच्छा
- चंद्रबाबू नायडू ने 500 रुपये के नोट बंद करने की फिर उठाई मांग, कहा-भ्रष्टाचार और कालेधन पर लगेगी रोक
- गिरिराज सिंह का हमला: सोनिया गांधी कारसेवकों के लिए नहीं दिखाईं संवेदना
- TMC विधायक परेशराम दास यौन उत्पीड़न के आरोप में कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार
- राहुल गांधी ने 7 दिन में 6वीं बार पीएम मोदी को बहस की चुनौती दी
- बंगाल की बीजेपी विधायक पापिया अधिकारी बोलीं- पटाखे से ठीक होती हैं बीमारियां
इन विधायकों ने ली शपथ
शपथ लेने वाले विधायकों में 21 टीवीके से हैं, जिनमें श्रीनाथ, कमली एस, सी विजयलक्ष्मी, आरवी रंजीतकुमार, विनोद, राजीव, बी राजकुमार, वी गांधीराज, मथन राजा पी, जगदेश्वरी के, राजेश कुमार एस, एम विजय बालाजी, लोगेश तमिलसेल्वन डी, विजय तमिलन पार्थीबन ए, रमेश, पी विश्वनाथन, कुमार आर, थेन्नारासु के, वी संपत कुमार, मोहम्मद फरवास जे, डी सरथकुमार, एन मैरी विल्सन और विग्नेश के शामिल हैं।
लंबे अर्से बाद सत्ता में आई कांग्रेस
विजय के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल होने वाले दो कांग्रेस विधायक राजेश कुमार और तिरु पी. विश्वनाथन हैं। लगभग छह दशकों में यह पहली बार है जब कांग्रेस तमिलनाडु में सरकार का हिस्सा बनने जा रही है। पिछली बार कांग्रेस ने एम. भक्तवत्सलम के नेतृत्व में सरकार चलाई थी, जो राज्य में कांग्रेस के आखिरी मुख्यमंत्री थे और उनका कार्यकाल मार्च 1967 में समाप्त हुआ था।



