चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को भेजे गए धमकी भरे ई-मेल ने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है। इन ई-मेल में स्कूलों में बम धमाके की चेतावनी दी गई है, साथ ही हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय और अंबाला-दिल्ली रेल ट्रैक को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- Delhi Parliament March: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प, लाठीचार्ज के बाद कई लोग हिरासत में; संसद मार्च पर बढ़ा तनाव
- Puri Jagannath Temple: नवयौवन दर्शन के दौरान उमड़ी भारी भीड़, धक्का-मुक्की में कई श्रद्धालु घायल, 2 घंटे में 50 हजार से ज्यादा भक्तों ने किए दर्शन
- Red Fort Bomb Threat: लाल किले को बम से उड़ाने की धमकी! मुंबई से आए फोन के बाद मचा हड़कंप, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Prime Minister Modi को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, फेसबुक पोस्ट पर लिखा- स्टेडियम की छत बंद कर दी जाए
ई-मेल में कुछ भड़काऊ और आपत्तिजनक संदेश भी लिखे गए हैं। इसमें दावा किया गया है कि 6 जून 2026 तक अंबाला से दिल्ली रेल मार्ग पर आईईडी विस्फोट किए जा सकते हैं। इस चेतावनी के बाद रेलवे और सुरक्षा एजेंसियों में भी हलचल बढ़ गई है।
जानकारी के मुताबिक, यह धमकी भरा ई-मेल चंडीगढ़ के कई बड़े स्कूलों को भेजा गया। इनमें सेक्रेड हार्ट स्कूल, संत कबीर स्कूल, भवन विद्यालय, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45, सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर-26, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-25 और बीपीएस स्कूल सेक्टर-40 शामिल हैं।
धमकी के बाद सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली। हालांकि अब तक किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ई-मेल भेजने वाले की पहचान और उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी हुई है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही हैं।
प्रशासन ने लोगों और अभिभावकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।



