गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा में शामिल हुए राहुल गांधी, बोले-भाजपा ने चुनाव चोरी का सिस्टम बना लिया है

Date:

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज शुक्रवार को गुरुग्राम में सद्भावना यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने हरियाणा समेत कई राज्यों के चुनावों को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव चोरी करने का सिस्टम बना लिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि  चुनाव आयोग सरकार के नियंत्रण में काम कर रहा है और मतदाता सूची से लाखों नाम काटे और जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियां की जाती हैं। उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी।

भाजपा को हराएगी कांग्रेस

राहुल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा से डरने वाली नहीं है और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने दावा किया कि अंत में कांग्रेस ही भाजपा को हराएगी

भारत जोड़ो यात्रा का किया जिक्र

राहुल गांधी ने कहा कि कुछ साल पहले कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के दौरान “नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान” का नारा दिया गया था और आज भी देश को इसकी जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगातार लोगों के बीच जाकर यात्राएं करनी चाहिए, क्योंकि हिंदुस्तान में यात्रा की एक लंबी परंपरा रही है।

चुनिंदा उद्योपतियों को देश की संपत्ति

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि देश की संपत्ति चुनिंदा उद्योगपतियों को सौंपी जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का धन लूटकर अदाणी-अंबानी को दिया जा रहा है, जबकि युवाओं को डिग्री मिलने के बावजूद रोजगार नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से किसान, युवा और छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं।

रोजगार के मुद्दे पर केंद्र को घेरा

राहुल गांधी ने कहा कि हरियाणा और पूरे देश में सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को कॉलेजों से डिग्रियां तो मिल रही हैं, लेकिन रोजगार नहीं मिल रहा। युवाओं को रोजगार देने के बजाय उन्हें सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम में उलझाया जा रहा है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।