ईरान की गरजती चेतावनी: “शेर के दांत देखकर मुस्कान मत समझना”

Date:

अमेरिका द्वारा ईरान के सैन्य ठिकानों पर बमबारी किए जाने के दावे के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और गहरा गया है। ईरान के नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए अमेरिका को कड़े संदेश भेजे हैं।

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई ने अपने एक्स संदेश में एक अरबी कहावत के जरिए अमेरिका को चेतावनी दी। उन्होंने लिखा,
“अगर तुम शेर के बाहर निकले हुए दांत देखो, तो यह मत समझो कि शेर मुस्कुरा रहा है।”

वहीं, ईरानी सांसद और राष्ट्रीय सुरक्षा व विदेश नीति समिति के प्रमुख इब्राहिम अजीजी  ने भी सख़्त लहजे में कहा कि बार-बार एक जैसी गलती करने पर जवाब और भी कठोर मिलेगा। उन्होंने अमेरिका से ईरान के नए समुद्री नियमों का सम्मान करने की बात कही।

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया था कि ईरान ने पहले अमेरिकी जहाजों  पर हमला किया। उनके अनुसार, होर्मुज क्षेत्र से गुजर रहे तीन अमेरिकी विध्वंसक पोत सुरक्षित निकल गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में ईरान की कई छोटी नौकाएं तबाह कर दी गईं और दागी गई मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया गया।

दूसरी ओर, ईरान की सेना ने अमेरिका पर युद्धविराम तोड़ने का आरोप लगाया है। ताजा  घटनाक्रम के बाद पश्चिम एशिया में बड़े टकराव की आशंका तेज हो गई है 

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। नीट यूजी लीक मामले में भाजपा नेता दिनेश बिवाल और उसके भाई मांगीलाल बिवाल को गिरफ्तार किया गया है। दोनों भाइयों के खिलाफ राजस्थान पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने कार्रवाई की है। पूछताछ में पता चला है कि दोनों भाइयों ने 30 लाख रुपए की कीमत पर पेपर खरीदा था। इसे राजस्थान के सीकर जिले के राकेश मंडवारिया से खरीदा गया था।