चेन्नई। टीवीके चीफ थलापति विजय ने बुधवार को तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात से मुलाकात की। विजय ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। कहा जा रहा है कि विजय गुरुवार को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि विजय ने मंगलवार को ही लोक भवन को एक ईमेल भेजकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था। इसमें उन्होंने बताया था कि उनके पास अपनी पार्टी के विधायकों का समर्थन है। उन्होंने बहुमत साबित करने का भी पूरा भरोसा जताया था।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल
कांग्रेस के समर्थन से मिली ताकत
तमिलनाडु में विजय की पार्टी टीवीके सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए 118 सीटें जरूरी हैं। टीवीके के पास अभी 108 सीटें हैं, लेकिन इसमें से विजय की दो सीटें हैं। विजय को एक सीट छोड़नी पड़ेगी। इस तरह सरकार बनाने के लिए विजय को 11 विधायकों का समर्थन चाहिए। कांग्रेस ने विजय को समर्थन देने का फैसला लिया है। कांग्रेस के पांच विधायक हैं।
राज्यपाल ने कहा-118 विधायकों का समर्थन लाइए
टीवीके गुरुवार 7 मई को विजय के शपथ की तैयारी में जुटी थी, लेकिन राज्यपाल के रुख के बाद इस पर पानी फिर गया है। विजय ने राज्यपाल को 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 का समर्थन चाहिए। राज्यपाल ने विजय से कहा कि 118 विधायकों का समर्थन पत्र ले आइए।



