एशेज के आख़िरी टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे उस्मान ख़्वाजा: “नस्ली स्टीरियोटाइप्स” से जूझने की कही  बात 

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

एशेज के आख़िरी टेस्ट के बाद क्रिकेट को अलविदा कहेंगे उस्मान ख़्वाजा: “नस्ली स्टीरियोटाइप्स” से जूझने की कही बात

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख़्वाजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। वह रविवार से शुरू होने वाली एशेज सीरीज़ के आख़िरी टेस्ट में इंग्लैंड के ख़िलाफ अपना 88वां टेस्ट मैच खेलेंगे। यह मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में होगा—यही वह मैदान है, जहां 2011 में उन्होंने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था।

Ashes 2023: Usman Khawaja reaches 5000 Test runs, keeps Australia on target  for win at Oval - India Today

सिडनी में ख़्वाजा ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की। 39 वर्षीय ख़्वाजा ने अपने टेस्ट करियर में 87 मैचों में 43.4 की औसत से 6206 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 40 वनडे और 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले।

पाकिस्तान में जन्मे उस्मान ख़्वाजा, 15 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने वाले पहले मुस्लिम क्रिकेटर बने थे। संन्यास की घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि वह आज भी “नस्ली स्टीरियोटाइप्स” से जूझ रहे हैं।

उन्होंने कहा,मैं एक प्राउड मुस्लिम हूं, पाकिस्तान से आया एक लड़का, जिसके बारे में कहा गया था कि वह कभी ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के लिए नहीं खेलेगा। लेकिन आज मुझे देखिए।”

एशेज सीरीज की शुरुआत से एक दिन पहले ख़्वाजा ने गोल्फ खेला था, जिसके बाद पर्थ में उन्हें पीठ में ऐंठन की समस्या हुई। इस पर हुई आलोचना को लेकर उन्होंने कहा कि उनके साथ “अलग तरह से बर्ताव” किया गया।

ख़्वाजा ने कहा, मीडिया और पूर्व क्रिकेटरों का हमला दो दिन तक झेलना ठीक था, लेकिन यह लगातार करीब पांच दिनों तक चलता रहा। मेरी तैयारी को लेकर जो बातें कही गईं, वे बेहद निजी थीं।

उन्होंने आरोपों को गिनाते हुए कहा,कहा गया कि मैं टीम के लिए समर्पित नहीं हूं, सिर्फ़ अपने बारे में सोचता हूं, मैच से एक दिन पहले गोल्फ खेलना स्वार्थ है, मैं मेहनत नहीं करता, ट्रेनिंग नहीं करता और आलसी हूं।”

अंत में उन्होंने कहा, ये वही नस्ली स्टीरियोटाइप्स हैं, जिनके साथ मैं पूरी ज़िंदगी बड़ा हुआ हूं। मुझे लगा था कि मीडिया और पूर्व खिलाड़ी इन सबसे आगे बढ़ चुके हैं, लेकिन हम अब भी वहां नहीं पहुंचे हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।