कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन चुनाव आयोग ने 15 बूथों पर दोबारा वोट करवाने का फैसला लिया है। दक्षिण 24 परगना के मगराहाट पश्चिम के 11 पोलिंग बूथ और डायमंड हार्बर के चार पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।
शिकायतों के बाद आयोग ने लिया फैसला
चुनाव आयोग ने कहा कि इन पोलिंग बूथों पर 29 अप्रैल को मतदान के दौरान अनियमितता की शिकायतें मिली हैं। मगराहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों और पर्यवेक्षकों से मिली रिपोर्ट्स के आधार फिर से वोटिंग करवाने के फैसला किया गया है।
👉 यह भी पढ़ें:
- आशीष बनर्जी की मौत पर ममता का दर्द, बोलीं-बदनाम किया, झूठे आरोप लगाए
- ममता बनर्जी की गाड़ी पर कीचड़-पत्थर फेंके जाने की घटना से बंगाल की राजनीति गरम, भाजपा ने आरोपों से किया किनारा
- Amit Shah ने बंगाल में किया दुनिया के सबसे बड़े दही प्लांट का शिलान्यास, कहा-सोनार बांग्ला के सपने को साकार करने की मुहिम शुरू
- TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, पार्टी में वापस आ जाएं, एक घंटे में दे दूंगा इस्तीफा
- Abhishek Banerjee : ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को बड़ा झटका, डायमंड हार्बर में दफ्तर पर चला बुलडोजर
- Mamata Banerjee ने कहा-भाजपा चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आ जाए, भतीजे अभिषेक बनर्जी का किया बचाव
77 पोलिंग बूथ पर फिर सो वोटिंग की मांग
चुनाव आयोग के अनुसार दक्षिण 24 परगना जिले के 77 पोलिंग बूथ पर फिर से वोटिंग करवाने की मांग की गई है। हालांकि, अभी चुनाव आयोग ने सिर्फ 15 पोलिंग बूथ पर फिर से मतदान का फैसला किया है। बाकी के बूथों पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है।
भाजपा उम्मीदवार पर हुआ था हमला
उल्लेखनीय है कि 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र से हिंसा की घटनाएं भी सामने आई थीं। यहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार को निशाना बनाते हुए हमला किया गया था। उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई, जिससे वहां तनाव की स्थिति बनी। यह घटना बूथ नंबर 76 पर हुई, जहां भाजपा उम्मीदवार विकास सरदार पर बूथ का दौरा करते समय कथित तौर पर हमला किया गया।
फाल्टा को लेकर भी हुई थी शिकायत
भाजपा ने जिस फाल्टा विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की थी, अभी उस पर फैसला नहीं हुआ है। आयोग को जो 77 बूथों की शिकायत मिली थी, उनमें सबसे ज्यादा 32 शिकायतें फाल्टा से मिलीं थी। इसके बाद डायमंड हार्बर से 29, मगरहाट से 13 और बज बज से तीन शिकायतें मिली थी।



