बंगाल में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर टीएमसी नेताओं का धरना, बैलेट बॉक्स खोलने का आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में गुरुवार को टीएमसी ने बैलेट बॉक्स खोलने का आरोप लगाया। नेताजी इंडोर स्टेडियम के बाहर स्ट्रॉन्ग रूम के सामने टीएमसी नेता शशि पांजा और कुणाल घोष धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और ईसीआई अधिकारी पार्टी के संबंधित प्रतिनिधियों की मौजूदगी के बिना बैलेट बॉक्स खोलने की कोशिश कर रहे हैं।

कुणाल घोष ने कहा कि आप चुनाव आयोग की लाइव स्ट्रीमिंग और सीसीटीवी कैमरे में देख सकते हैं कि कुछ लोग अंदर काम कर रहे हैं। हमारा कोई भी प्रतिनिधि अंदर नहीं है। वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। वे हमसे दूसरे उम्मीदवारों से बात करने के लिए कह रहे हैं। हम दूसरे उम्मीदवारों की जिम्मेदारी क्यों लें?’ शशि पांजा ने कहा क हमें चिंता है कोई हेरफेर नहीं होना चाहिए। हमें यह सब क्यों नहीं दिखाया जा रहा है?’

टीएमसी ने जारी किया वीडियो

टीएमसी नेता ने दावा किया कि उन्हें शक है कि ईवीएम स्ट्रांग-रूम के बाहर पहरेदारी के लिए तैनात पार्टी कार्यकर्ताओं को केंद्रीय बलों ने जान-बूझकर हटा दिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय चुनाव आयोग को और अधिक पारदर्शी होना चाहिए और सभी को इस बात की जानकारी देनी चाहिए कि स्ट्रांग-रूम के अंदर आखिर चल क्या रहा है।

दोपहर में टीएमसी कार्यकर्ताओं को हटा दिया

कुणाल घोष ने कहा कि  दोपहर 3:30 बजे तक स्ट्रॉन्ग रूम के सामने पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक थे। दोपहर के करीब उन्हें हटा दिया गया। इस बीच, अचानक एक ई-मेल भेजा गया जिसमें बताया गया कि स्ट्रॉन्ग रूम शाम 4 बजे फिर से खुलेगा। फिर हमने पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर संपर्क किया। हमने पूछा, क्या तुम लोग वहां हो? उन्होंने कहा, चले गए हैं। फिर हम दोनों आए। अब वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।

दिग्विजय सिंह बोले- सिंधिया और कमलनाथ के ईगो से गिरी मध्य प्रदेश सरकार

दिग्विजय सिंह ने बताया कि सिंधिया और कमलनाथ के ईगो के कारण मध्य प्रदेश सरकार गिरी। राजनीतिक मतभेदों और पदों को लेकर विवाद बड़ी वजह था।

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना बना धोखाधड़ी का जरिया, 10 लाख की हेराफेरी

इंदौर में इंस्टाग्राम रील बनाना धोखाधड़ी का तरीका बन गया है। सराफा थाना क्षेत्र में ₹10 लाख की हेराफेरी हुई। पुलिस जांच में जुटी है।

इंदौर में रात का पारा गिरा 15.8°C, 20 अक्टूबर से MP में बढ़ेगी ठंड

इंदौर में रात का पारा गिरकर 15.8°C रिकॉर्ड किया गया। 20 अक्टूबर से मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। तापमान में गिरावट से मौसम ठंडा होगा।

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।