इंदौर। हनीमून मनाने गए इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को जमानत मिल गई है। सोनम मेघालय के शिलॉन्ग जेल में बंद है। राजा रघुवंशी के भाई ने इसे पैसे की ताकत बताया।
राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि शिलॉन्ग के वकील से उनकी बात हुई है। सोनम को जमानत कल ही मिल चुकी है। हो सकता है आज सोनम को जेल से छोड़ दिया जाए। वहां के डीएसपी दास सर ने भी बताया कि सोनम को जमानत मिल गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- सीएम कल इंदौर को देंगे 60 मेगावाट के सोलर प्लांट की सौगात, हर महीने तीन-चार करोड़ बचाएगा निगम
- खंडेलवाल और पालीवाल को मिला मेहनत का फल, संगठन ने पुराने कार्यकर्ताओं का रखा मान
- डेली कॉलेज में अब दो ही कैटेगरी में होंगे चुनाव, संविधान संशोधन के बाद चुनाव अधिकारी ने दिए आदेश
- आईडीए के लिए मंत्रीजी की ‘टीम’ तैयार : नाम भी तय, पद भी तय, फिर बाकी नेताओं का क्या?
विपिन रघुवंशी ने बताया कैसे मिली जमानत
उन्होंने बताया कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से उसे उठाया गया था, उस दौरान पुलिस ने नहीं बताया था कि सोनम को क्यों उठाया गया है। इसी आधार पर सोनम के वकील ने तर्क दिए थे। पेशी पर मुझे बुलाया नहीं गया था। राज कुशवाहा की जमानत के लिए अर्जी लगाई गई है। हम लोग हाईकोर्ट में जाएंगे। राजा रघुवंशी के भाई ने कहा कि सोनम शिलांग छोड़कर नहीं जा सकती। हमने पहले ही कहा था कि सोनम के परिवार पैसे की पावर लगाई जा रही है। पैसे की पावर के आगे हम लोग हार गए। सरकार से मांग है कि सोनम जेल से बाहर न आए।
हनीमून मनाने गए थे शिलांग
उल्लेखनीय है कि राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 21 मई को हनीमून मनाने शिलांग पहुंचे थे। वहां से दोनों 26 मई को सोहरा घूमने गए। उसी दिन दोनों लापता हो गए। इसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। करीब एक हफ्ते बाद 2 जून को राजा का शव सोहरा के मशहूर वेई सादोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई में मिला।
पुलिस ने पांच आरोपी बनाए थे
पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपी बनाए थे। पांचों आरोपियों में रघुवंशी की पत्नी सोनम, राज कुशवाहा और तीन हमलावर विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी शामिल हैं, जो मध्य प्रदेश से व्यापारी की हत्या करने आए थे। इन सभी ने को पुलिस ने पकड़ा था।


