गुजरात ने चेन्नई को आठ विकेट से हराया, साई सुदर्शन के 87 रन ने जीटी को दिलाई जीत

Date:

चेन्नई। आईपीएल 2026 के तहत चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में रविवार को खेले गए मैच में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को आठ विकेट से हरा दिया।  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 158 रन बनाए थे। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 74 रन की बेहतरीन पारी खेली। जवाब में गुजरात की तरफ से साई सुदर्शन ने 87 रन बनाए, जिसके दम पर जीटी की जीत मिली। सुदर्शन के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 33 रन और जोस बटलर ने नाबाद 39 रन बनाए।

आठ मैचों में से चार जीत चुकी है गुजरात

इस जीत के साथ गुजरात की टीम आठ मैचों में चार जीत और चार हार के साथ आठ अंक लेकर पांचवें स्थान पर आ गई है। वहीं, चेन्नई की टीम आठ मैचों में तीन जीत और पांच हार के साथ छठे स्थान पर है। गुजरात का अगला मैच 30 अप्रैल को अहमदाबाद में आरसीबी से है। सीएसके की टीम दो मई को चेपॉक में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

गिल और सुदर्शन ने बनाया रिकॉर्ड

शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 40 पारियों में यह 19वीं 50+ रन की साझेदारी रही, जो किसी भी भारतीय जोड़ी द्वारा सबसे ज्यादा है। इस जोड़ी ने रोहित शर्मा और ईशान किशन के 54 पारियों में बनाए गए 18 अर्धशतकीय साझेदारियों के रिकॉर्ड  को ध्वस्त क दिया है।

कप्तान गायकवाड़ ने बनाए 74 रन

गुजरात के खिलाफ इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सात विकेट गंवाकर 158 रन बनाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 60 गेंद में छह चौके और चार छक्कों की मदद से 74 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके अलावा सीएसके का कोई बल्लेबाज नहीं चला। पावरप्ले में सीएसके ने तीन विकेट गंवाकर 28 रन बनाए थे। वहीं, टीम 50 रन 12वें ओवर जाकर पूरी कर सकी। संजू सैमसन 11 रन, उर्विल पटेल चार रन और इम्पैक्ट सब के तौर पर उतरे सरफराज खान खाता खोले बिना आउट हुए। डेवाल्ड ब्रेविस भी दो ही रन बना सके। इसके बाद ऋतुराज ने शिवम दुबे के साथ 43 गेंद में 59 रन की साझेदारी निभाई। दुबे 17 गेंद में 22 रन बना सके। जेमी ओवरटन ने छह गेंद में 18 रन बनाए। कार्तिक शर्मा नौ गेंद में 15 रन बना सके। गुजरात की ओर से रबाडा ने तीन विकेट और अरशद खान ने दो विकेट झटके। इसके अलावा सिराज और मानव सुथार को एक-एक विकेट मिला।

साई सुदर्शन ने 46 गेंदो में 87 रन बनाए

गुजरात ने 16.4 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। साई सुदर्शन ने 46 गेंद में चार चौके और सात छक्कों की मदद से 87 रन की पारी खेली। वहीं, गिल ने 23 गेंद में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 33 रन बनाए। दोनों के बीच ओपनिंग विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बटलर 30 गेंद में 39 रन और वॉशिंगटन सुंदर एक रन बनाकर नाबाद रहे। सीएसके की ओर से एक विकेट अकील हुसैन और एक विकेट नूर अहमद को मिला।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। आबकारी नीति मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की अदालत की कार्यवाही का बहिष्कार करते हुए 'सत्याग्रह' का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में मंगलवार दोपहर 12 बजे दोनों नेता राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।