बीएमसी चुनाव से पहले महायुति को बड़ी बढ़त, 68 उम्मीदवार निर्विरोध 

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

0:00

0:00 left

बीएमसी चुनाव से पहले महायुति को बड़ी बढ़त, 68 उम्मीदवार निर्विरोध

महाराष्ट्र में नगर निकाय चुनाव से पहले महायुति गठबंधन के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मतदान से पहले ही गठबंधन के 68 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी के हैं, इसके बाद शिवसेना (शिंदे गुट) और एनसीपी (अजित पवार गुट) के प्रत्याशी शामिल हैं।

वोटिंग से पहले महाराष्ट्र नगर निगम चुनाव में महायुति का जलवा, निर्विरोध  जीते 68 उम्मीदवार | maharashtra civic polls BJP led Mahayuti alliance wins  68 seats unopposed

15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने यह अहम बढ़त हासिल की है। निर्विरोध चुने गए 68 उम्मीदवारों में भाजपा के 44, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 22 और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी के 2 उम्मीदवार शामिल हैं। इस बीच राज्य निर्वाचन आयोग ने उन नगर निकायों से रिपोर्ट तलब की है, जहां सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं।

महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं में शुक्रवार को नामांकन वापसी की अंतिम तिथि थी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केशव उपाध्याय के अनुसार, निर्विरोध निर्वाचित भाजपा उम्मीदवारों में सबसे अधिक 15 प्रत्याशी ठाणे जिले की कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका से हैं। वहीं, इसी निगम क्षेत्र से शिवसेना के 6 उम्मीदवार भी निर्विरोध जीते हैं। इसके अलावा पुणे, पिंपरी-चिंचवड़, पनवेल, भिवंडी, धुले, जलगांव और अहिल्यानगर जैसे नगर निगम क्षेत्रों में भी सत्तारूढ़ गठबंधन के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।

हालांकि, बड़ी संख्या में सत्तापक्ष के उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने को लेकर विपक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग ने यह जांच करने का फैसला किया है कि कहीं विपक्षी उम्मीदवारों पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव या किसी तरह का प्रलोभन तो नहीं दिया गया।

गौरतलब है कि 29 दिसंबर को महायुति गठबंधन ने आगामी बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव के लिए सीटों का बंटवारा तय किया था। इसके तहत भाजपा 137 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि शिवसेना (शिंदे गुट) 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।