देश के कई हिस्सों में गर्मी अपने तेवर दिखा रही है तेज धूप और लू ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले तीन से चार दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में गर्मी का प्रकोप चरम पर है। आसमान से बरसती आग और प्रदूषण ने दिल्ली एनसीआर समेत बड़े शहरों में हालात और खराब कर दिए हैं। ज्यादातर इलाकों में लू चल रही है।
👉 यह भी पढ़ें:
- भीषण गर्मी में तिलमिलाया पाक ;सिंधु जल संधि को लेकर फिर दी चेतावनी, भारत पर गंभीर आरोप
- तपता देश: लू और ‘हीट डोम’ का खतरा बढ़ा
- देशभर में तपिश का कहर: बारिश और आंधी भी नहीं दिला सकीं राहत, कई राज्यों में पारा 45 के पार
- देश में बढ़ी गर्मी की मार: 8 राज्यों में लू का अलर्ट, दिल्ली में पारा 41 डिग्री तक पहुंचने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लू का असर बना हुआ है, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने विकराल रूप ले लिया है। प्रयागराज में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। इसके अलावा बांदा में 44.3 और हमीरपुर में 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
इस बीच विश्व मौसम विज्ञान संगठन ने चेताया है कि 2026 के मध्य तक अल नीनो की वापसी हो सकती है। इसके शुरुआती संकेत मिल रहे हैं, जिससे वैश्विक तापमान में और वृद्धि की आशंका है।
अल नीनो के कारण समुद्र की सतह का तापमान बढ़ता है, जिससे हवाओं, दबाव और वर्षा के पैटर्न में बदलाव आता है। इसके चलते दुनिया के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और चरम मौसम घटनाएं देखने को मिल सकती हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अल नीनो की स्थिति बनती है, तो आने वाले दिनों में गर्मी और भी ज्यादा बढ़ सकती है।


